सत्यम् लाइव, 30 मई 2021, दिल्ली।। तौकते तूफान के बाद यास तूफान का असर से राजस्थान में भी जमकर पडा है पहले तो झमाझम बारिश से उदयपुर की झीलें जो ज्येष्ठ के माह में, सुखी पडी होती थीं इस बार पूरी भरी हुई हैं। अब ताजा खबर आ रही है कि कोटा और झालावाड जिले में 42 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति से हवाऐं के साथ बारिश हुई और साथ में ओले भी गिरे।
एक तरफ जहॉ कोटा शहर सहित कुछ क्षेत्र में भयंकर बारिश हुई है तो दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तामपान गंगानगर में 46.3 डिग्री, चुरू में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 44.8 डिग्री, फलौदी में 44.4 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, पाली में 44.3 डिग्री, सवाई माधोपुर में 43.5 डिग्री, बाड़मेर में 43.1 डिग्री, कोटा में 42.5 डिग्री, जयपुर में 42.2 डिग्री व जोधुपर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऑनलाइन जगत में बिना बिजली ही रहने को मजबूर बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में ही नहीं हैंं बल्कि राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी कुछ ऐसी ही खबर आ रही हैै।
सुनील शुक्ल





















