सत्यम् लाइव, 1 जुलाई 2021 दिल्ली।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की फोन पर बधाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। साथ ही योगी ने ट्वीट भी किया और लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
सुनील शुक्ल






















