• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Thursday, September 3, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home भारत

Balodabazar News: जंगलों को आग से बचाने की बड़ी पहल, बलौदाबाजार वनमण्डल में फायर सेफ्टी कार्यशाला; जनभागीदारी पर जोर

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 8, 2026
in भारत
5.5k 111
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

बलौदाबाजार: गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए बलौदाबाजार वन मंडल ने बड़ी पहल की है. वन अग्नि सीज़न 2026 को (Fire Season 2026) देखते हुए बलौदाबाजार वनमण्डल ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया. बल्दाकछार परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में वन अग्नि प्रबंधन को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में विभागीय तैयारियों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता, सतर्कता और सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

16 फरवरी से शुरू होगा अग्नि सीजन

यें भीपढ़ें :-

चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! EWS की आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, लाखों परिवारों को मिल सकता है फायदा

पुलिस वालों को फ्री सब्ज़ी देने से किया मना तो नाबालिग को भेजा दिया जेल

सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बलौदाबाजार वनमंडल में इस कार्यशाला का आयोजन वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर के निर्देश पर हुआ. वे खुद भी इस कार्यशाला में मौजूद रहे. इस बार अग्नि सीजन 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 जून तक प्रस्तावित है. इसे देखते हुए यह कार्यशाला काफी अहम साबित हुई.

फायर के केसों पर हुई चर्चा

इस कार्यशाला में बीते पांच सालों के अंदर बलौदाबाजार वनमंडल के वनों में हुए फायर की घटनाओं पर समीक्षा की गई. इसमें बीट गार्डों, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ आग की घटनाओं को लेकर विश्लेषण किया गया. इसमें यह चर्चा की गई कि आग लगने की प्रमुख वजहें क्या रहीं और किन क्षेत्रों में बार-बार घटनाएं सामने आईं. इन अनुभवों के आधार पर आगामी अग्नि सीज़न के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई. ज िससे आने वाले समय में वन क्षेत्रों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जा सके. इस चर्चा में अधिकारियों ने साफ कहा कि वन क्षेत्रों में आग को रोकने के लिए केवल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है.

जंगलों में लगने वाले आग के कारणों पर हुई चर्चा

फायर सेफ्टी की इस कार्यशाला में जंगलों में लगने वाले आग के कारणों को लेकर चर्चा हुई. इसमें यह बताया गया कि अधिकांश मामलों में आग प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही या जानबूझकर किए गए कारणों की वजह से लगती है. इसमें मुख्य रूप से बीड़ी और सिगरेट पीने के बाद उसके जले हुए टुकड़े को फेंकना शामिल है. इसके अलावा महुआ बीनने के दौरान पत्तों को जलाना, खेत में पराली जलाना मुख्य वजहें हैं. इस सभी बातों पर ग्रामीणों, समिति सदस्यों और वन कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई. सभी से यह अपील की गई कि वे इन सब मामलों को लेकर सतर्क रहें और लोगों से भी इस तरह की लापरवाही न करने की अपील करें.

आग से जंगलों को होने वाले नुकसान पर चर्चा

इस कार्यशाला में वन अधिकारियों ने लोगों और वन कर्मियों को बताया कि आग से केवल जंगलों को नुकसान नहीं पहुंचता है. इससे बहुमूल्य वन संपदा, वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास और जैव विविधता नष्ट होती है. इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरता घटती है, जल स्रोत सूखने लगते हैं और स्थानीय जलवायु पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.आग से जंगलों को होने वाले नुकसान की वजह से लोगों के जीवन पर असर डालता है उनके आजीविका के साधनों को प्रभावित करता है.

जंगलों में आग को रोकने के लिए जनजागरुकता अहम

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि केवल विभागीय प्रयासों से जंगलों की आग पर रोक संभव नहीं है. इसके लिए जनभागीदारी सबसे अहम है. इसी उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम में पोस्टर, मुनादी और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.ग्रामीणों को यह समझाया जा रहा है कि आग लगने से होने वाला नुकसान पूरे समाज को प्रभावित करता है. आग की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक उपकरणों, विशेषकर फायर ब्लोअर, का उपयोग भी किया जा रहा है. पिछले दो वर्षों के फायर केसों का विश्लेषण किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी दल तैनात करने की जानकारी दी गई.

रोकथाम और नियंत्रण के लिए आधुनिक व्यवस्था

वन अग्नि की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा अपनाए जा रहे उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि अग्नि घटना नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां से लगातार निगरानी और समन्वय किया जाता है.इसके अलावा वनों में सतत गश्त के लिए स्ट्राइक फोर्स वाहनों के माध्यम से विशेष दल तैनात किए जाते हैं. कार्य आयोजना के प्रावधानों के अनुसार 6 मीटर और 12 मीटर चौड़ी फायर लाइनों की कटाई की जाती है, जिससे आग को फैलने से रोका जा सके. फायर वाचरों की नियमित तैनाती कर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाती है. महुआ संग्रह से जुड़े संभावित फायर केसों को रोकने के लिए वन क्षेत्रों में स्थित महुआ वृक्षों की ग्रामवार गणना कर सूची तैयार की जाती है, जिससे संबंधित गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा सके.

वन प्रबंधन समितियों को मिला सम्मान

कार्यशाला के दौरान एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल भी देखने को मिली. बताया गया कि दंडखार, नावाडीह, अल्दा, सुरबाय, मुढ़ीपार और सैयाभाटा वन प्रबंधन समितियों के अंतर्गत वर्ष 2025 में एक भी आगजनी की घटना दर्ज नहीं हुई. इन समितियों की सतर्कता, सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने इसे अन्य क्षेत्रों के लिए एक उदाहरण बताया और उम्मीद जताई कि बाकी समितियां भी इसी तरह सजग भूमिका निभाएगी.

वन अग्नि प्रबंधन को केवल विभागीय जिम्मेदारी न मानें, बल्कि इसे सामूहिक दायित्व समझें. मैं समाज के सभी वर्गों से जंगलों से जुड़ने, जनभागीदारी बढ़ाने और वन संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करता हूं. मैं उन कम्पार्टमेंट्स की विशेष प्रशंसा करता हूं जहां आग की कोई घटना नहीं हुई.- धम्मशील गणवीर, डीएफओ, बलौदाबाजार

वर्कशॉप में लोगों को दी गई ट्रेनिंग

कार्यशाला केवल चर्चा तक सीमित नहीं रही. इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को फील्ड में ले जाकर फायर ब्लोअर के उपयोग की ट्रेनिंग दी गई. आग लगने की स्थिति में उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई की जा सके और नुकसान को कम किया जा सके. इस ट्रेनिंग से वनकर्मियों और समिति सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे तकनीकी रूप जानकारी हासिल कर पाए.

बरबसपुर में आयोजित इस वन अग्नि प्रबंधन कार्यशाला से वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया. फायर सेफ्टी को लेकर वन विभाग पूरी तरह एक्टिव दिखा. इसमें लोगों और समितियों की भागीदारी भी काफी अहम साबित हुई.

SendShare1876Tweet1173Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

भारत

Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

September 2, 2026
5.9k
भारत

पहलगाम में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 6 लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचाया

September 2, 2026
5.9k
भारत

36 हजार KM ऊपर से भारत पर नजर रखेगा EOS-05, 4 सितंबर को ISRO करेगा लॉन्च

September 1, 2026
5.9k
भारत

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, थाली-गिलास बजाकर जताया विरोध

September 1, 2026
5.9k
भारत

SC ने रद्द कीं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR, CJP ने वापस लिया 5 सितंबर का दिल्ली मार्च

September 1, 2026
5.9k
भारत

7.8% GDP ग्रोथ पर बोलीं सीतारमण, कहा- सुधारों का दिख रहा असर

September 1, 2026
5.9k
भारत

रायपुर में उपराष्ट्रपति का दौरा, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

September 1, 2026
5.9k
भारत

‘सम्मान की राजनीति’ से हिंदू ध्रुवीकरण को चुनौती देगी कांग्रेस, नई रणनीति पर मंथन

September 1, 2026
5.9k
भारत

दिल्ली एयरपोर्ट हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगा स्टांप

September 1, 2026
5.9k
भारत

इंडिगो विमान में इंजन फेल होने की सूचना, हवा में मचा हड़कंप; सुरक्षित उतरी फ्लाइट

September 1, 2026
5.9k
भारत

7.8% की विकास दर से भारत की रफ्तार तेज, पीएम मोदी बोले- यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

September 1, 2026
5.9k
भारत

अस्पताल में 54 दिन चली जिंदगी की जंग, मनजीत कौर की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा

August 31, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

September 2, 2026

EWS छात्रों की 100% फीस प्रतिपूर्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 2, 2026

200 दिन समुद्र में रहने के बाद पटाया पहुंचे 5 हजार अमेरिकी सैनिक, सेक्स ट्रेड पर बढ़ी पुलिस की निगरानी

September 2, 2026

पहलगाम में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 6 लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचाया

September 2, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10543 shares
    Share 4217 Tweet 2636
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7030 shares
    Share 2812 Tweet 1758
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

September 2, 2026

EWS छात्रों की 100% फीस प्रतिपूर्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

September 2, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.