सत्यम् लाइव, 12 अगस्त 2021, दिल्ली।। दिल्ली पुलिस ने खजूरी खास में बृहस्पतिवार की सुबह दो बदमाशों को मार गिराया। प्राप्त सूचना के अनुसार जा रहा है कि इस एनकाउंटर 2 बदमाश सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इन दोनों बदमाश के लूट समेत कई अपराधिक मामलें थे और लंबे समय से दोनों की तलाश चल रही थी।
हमारे संवाददाता के मुताबिक दोनों ही बदमाश की पहचान हो गयी हैं एक नाम आमिर जो लोनी का और दूसरा राजमन जो रोहिणी रहने वाला था। ये बेगमपुर इलाके से फरार होकर खजूरी खास की कॉलोनी में घूस गये। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गये। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस तथा लगभग डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि दोनों लूटपाट की वारदात कर यहां पहुंचे थे।
सुनील शुक्ल






















