सत्यम् लाइव, 17 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के हरिश्चंद्रपुर गांव के रहने वाले जुनैद अहमद ने अपनी पत्नी को को 14 अगस्त को कौशांबी के जिला अस्पताल में, भर्ती कराया। शाम 6.15 बजे एक बेटे जन्म हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ न होने की बात कही और उसे SNCU (Special Newborn Care Units) वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
बच्चा पूरी रात उसी वार्ड में रहा, परिवार के लोगों को नहीं दिया गया। रविवार सुबह जब बच्चे की नानी उसे लेने गयी तो बच्चे का शरीर नीला पड़ चुका था और उसके शरीर से धुआं निकल रहा था साथ ही सीने और पेट का हिस्सा फट रहा था। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि स्टाफ लगातार मोबाईल पर व्यस्त रहा और किसी भी मरीज की देखभाल नहीं करता है। पिता ने बताया कि जब मैंने इस घटना को लेकर डॉक्टर से सवाल किए तो उन्होंने कहा. माफ कर दीजिए गलती हो गई। इतना कहने साथ ही वे चले गये और फिर दूबारा लौटकर नहीं आए।
सुनील शुक्ल






















