सत्यम् लाइव, 12 दिसंबर 2021, पूर्वी दिल्ली: शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके के मुख्य समाजसेवी रहे चौधरी मानसिंह के धर्मपत्नी प्रेमवती की पहली पुण्यतिथी उनके नाम पर मार्ग का नाम रखा गया है। दिल्ली नगर निगम द्वारा पारित इस मार्ग को नाम दिया गया है। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी,महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल,स्थायी समिती के अध्यक्ष वीर सिंह पवार,विधायक जितेन्द्र महाजन,जोन चेयरमैन शाहदरा व निगम पार्षद प्रवेश शर्मा, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी, थानाध्यक्ष प्रशांत यादव के अलावा तमाम अतिथियों ने मार्ग का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सबने प्रेमवती जी को याद करते हुए उनका स्मरण किया। क्षेत्र के पुराने लोगों ने कहा कि मानसिंह को चौधरी मानसिंह बनाने में प्रेमवती जी का बहुत बडा हाथ रहा है। कुछ समय पहले दिल्ली नगर निगम द्वारा मानसिंह चौक का नाम भी रखा गया था। बड़े बेटे पुष्पेन्द्र ने कहा कि हमें आश्चर्य होता है कि हमारे माता-पिता को क्षेत्र की जनता इतना प्यार देती है उन्हें अपने परिवार का सदस्य समझती है। माता जी के नाम पर मार्ग का नाम लोगों के प्रयास पर ही संभव हो पाया है जिसके लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं।
संवाददाता : योगेश कुमार सोनी





















