• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Monday, November 9, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

Kerala Election 2026: पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, ‘ट्वंटी20’ पार्टी NDA में शामिल; केरल की सियासत में हलचल

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
January 23, 2026
in भारत
5.4k 167
A A
0
Kerala Election 2026: पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 'ट्वंटी20' पार्टी NDA में शामिल; केरल की सियासत में हलचल
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और यहां पर चुनावी हलचल बनने लगी है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी भी अपना विस्तार करने में लगी है. पीएम नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केरल के दौरे पर हैं, लेकिन उनके इस दौरे से पहले पार्टी ने अपना कुनबा बढ़ाते हुए तेजी से आगे बढ़ते एक दल के साथ गठबंधन कर लिया. इस गठबंधन से केरल की सियासत में हलचल भी तेज हो गई है.

किटेक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर साबू जैकब और पूर्व विधायक एवी थमरक्षण की अगुवाई वाली ट्वंटी20 (T20) पार्टी कल गुरुवार को बीजेपी की अगुवाई वालेNDA में शामिल हो गई. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने दोनों का NDA में स्वागत किया.

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

NSUI Leader FIR: NSUI विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर FIR; यातायात प्रभारी TI से अभद्रता करने का लगा आरोप

Giridih Mica Factory Raid: गिरिडीह में अभ्रक फैक्ट्री पर दबिश, वैध-अवैध दस्तावेजों की जांच शुरू; प्रशासन की कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली

कोलकाता में भारी बारिश प्रारम्‍भ

पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी हलचल

केरल में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में जुटे NDA का यह विस्तार पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम पहुंचने से ठीक एक दिन पहले हुआ. पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की पहली जीत का जश्न मनाने और विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में चुनाव प्रचार शुरू करने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों नेता पीएम मोदी के साथ मंच भी साझा करेंगे.

कॉर्पोरेट समर्थित T20 पार्टी कुछ समय पहले तक खुद को कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और CPI(M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के विकल्प के तौर पर पेश कर रही थी. साथ ही साल 2022 में कोच्चि में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एक बड़े कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ भी हाथ मिलाया था. तब उन्होंने पीपल्स वेलफेयर अलायंस बनाने की भी घोषणा की थी. हालांकि यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सका था.

2021 के चुनाव में 6 सीटों पर रही नंबर टू

ट्वंटी-20 पार्टी करीब 11 साल पुरानी पार्टी है और इसका गठन गैर-राजनीतिक दल के रूप में साल 2015 में हुआ था. 8 मार्च 2016 को चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता दी थी. इसे मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा मिला हुआ है. 2021 के विधानसभा चुनाव में ट्वंटी-20 पार्टी ने 8 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी, जहां उसे कुल 1,45,664 वोट मिले थे. हालांकि 8 में से 6 प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे.

इसके अलावा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. पार्टी ने 2 सीटों (चालकुडी और एर्नाकुलम) पर अपने प्रत्याशी उतारे और उसे 1,45,450 वोट मिले थे. वह चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने के मामले में नौवें नंबर पर रही थी.

स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का जलवा

हालांकि यह पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में अपना जलवा दिखाती रही है. पार्टी साल 2015 में केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों से चर्चा में आई थी जब उसने अपने गृहनगर किझाकंबलम में पंचायत चुनाव जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं. फिर साल 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान, पार्टी ने आइक्करणडु पंचायत में 9 सीटें, कुन्नाथुनाड में 5 सीटें और मझुवन्नूर में 5 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया था. उसका यह प्रदर्शन किझाकंबलम में 2015 की 17 सीटों की तुलना में 2020 में 19 सीटों के साथ कहीं अच्छा रहा था.

पार्टी 2025 के चुनावों में तीसरी बार स्थानीय निकाय पर कब्जा बनाए रखने में सफल रही. किझाकंबलम में, कांग्रेस, CPI(M) और BJP ने ट्वंटी20 को हराने के इरादे से कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन पार्टी ने प्रमुख गठबंधनों के सामूहिक हमलों का डटकर सामना किया. किझाकंबलम में उसे 21 में से 14 सीटों पर जीत हासिल हुई. आइक्करणडु में सभी सीट पर जीत हासिल कर ली.

UDF-LDF की चुनौती के आगे T20 पार्टी

हाल के निकाय चुनावों में , UDF और LDF ने T20 के खिलाफ ‘मिलकर’ चुनाव लड़ा था. इसका नतीजा यह हुआ कि T20 पार्टी को कोच्चि में सिर्फ किझाकंबलम और ऐकरनाडु पंचायतों में ही बहुमत मिल सका, जबकि जिले में कुन्नाथुनाडु और मुझुवनूर में उसे बहुमत हासिल नहीं हो सकी थी.

T20 का तिरुवनियूर पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा. हालांकि T20 ने कोच्चि कॉर्पोरेशन के 56 वार्डों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही और कई वार्डों में उसका प्रदर्शन भी खराब रहा.

केरल में बदलाव के लिए NDA जरूरीः जैकब

एनडीए के साथ जुड़ने पर जैकब ने पत्रकारों से कहा कि T20 पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को एक ऐसे फ्रंट के तौर पर देख रही है जो राज्य में LDF या UDF के शासन को खत्म करके केरल के विकास को आगे बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि भले ही UDF और LDF ने T20 को खत्म करने के मकसद से स्थानीय निकाय चुनावों में कई अन्य छोटे संगठनों के साथ हाथ मिलाया था, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं हुआ.

ADVERTISEMENT

उन्होंने NDA के साथ जुड़ने के फैसले पर कहा कि एनडीए में शामिल होने का फैसला सोच-समझकर लिया गया है क्योंकि हम अकेले केरल में बदलाव नहीं ला सकते. UDF और LDF राज्य के हितों के खिलाफ काम कर रहे थे. किटेक्स ग्रुप को तो केरल में बड़े इन्वेस्टमेंट प्लान छोड़ने और उन्हें तेलंगाना शिफ्ट करने के लिए मजबूर किया गया.

गठबंधन से केरल की सियासत में तेजी

इस बीच, पूर्व थमरक्षण की अगुवाई वाले जनधिपत्य संरक्षण समिति (JSS) के एक गुट भी NDA में शामिल हो चुका है. हालांकि BJP का दावा है कि JSS अब NDA में शामिल हो चुका है, लेकिन JSS नेता तथा राज्य के महासचिव राजन बाबू का कहना है कि थमरक्षण को पहले ही पार्टी के राज्य अध्यक्ष पद से निकाल दिया गया था. थमरक्षण ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी से की थी और बाद में वह JSS में शामिल हो गए, जिसका गठन पूर्व मंत्री और CPI(M) नेता के आर गौरी अम्मा ने की थी.

ट्वंटी20 के NDA के पाले में आने के फैसले ने राज्य के सभी प्रमुख दलों को चौंका दिया है. इस पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में एर्नाकुलम जिले में 15 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था. अब यह नया गठबंधन सत्तारुढ़ UDF के लिए टेंशन का सबब बन सकता है एक गंभीर चुनौती पेश कर सकता है.

इस गठबंधन से जिले की कम से कम चार सीटों पर मुकाबला कड़ा हो सकता है तो कुछ अन्य सीटों पर मुकाबले में ट्वीस्ट आ सकता है. टी20 पार्टी को कुन्नाथुनाड सीट पर करीब 45,000 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के खाते में 8 हजार वोट आए थे, दोनों के वोट मिलने से चुनाव में एनडीए को फायदा हो सकता है. यही बढ़त 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रही. अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में यह नया गठबंधन कैसा प्रदर्शन करता है.

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
भारत

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

October 15, 2026
5.9k
उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार
भारत

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

October 14, 2026
5.9k
सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई
भारत

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

October 14, 2026
5.9k
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500
भारत

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

October 13, 2026
5.9k
Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत
भारत

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

October 13, 2026
5.9k
CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग
भारत

CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग

October 13, 2026
5.9k
चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम
भारत

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
5.9k
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज
भारत

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
5.9k
Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट
भारत

Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

October 9, 2026
5.9k
UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारत

UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

October 9, 2026
5.9k
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार
भारत

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार

October 8, 2026
5.9k
दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’
भारत

दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’

October 7, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10978 shares
    Share
    4391
    Tweet 2745
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7231 shares
    Share
    2892
    Tweet 1808
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5749 shares
    Share
    2300
    Tweet 1437
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5501 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.