भाजपा जन कल्याण मंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री संतोष मिश्रा जी ने गर्व के साथ घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित नेतृत्वकर्ता श्री दर्शन आर. शाह जी के सशक्त मार्गदर्शन में दिनांक 06 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश में भाजपा जन कल्याण मंच की कोर कमेटी का गठन पूर्ण कर लिया गया है। यह केवल एक संगठनात्मक निर्णय नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में जनकल्याण, सेवा और सुशासन की एक नई शुरुआत है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की इस कोर कमेटी में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। कोर कमेटी में नवीन पालीवाल, लक्ष्मी पाण्डेय, संजय चौहान, रामजी लाल वैष्णव, विनोद तिवारी, मानपाल सिंह लोधी, कंचन सक्सेना, सारिका रस्तोगी, संदीप कौशिक, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, रिया रस्तोगी एवं सचिन कुमार शर्मा जैसे जुझारू कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। साथ ही संगठन की रीढ़ के रूप में श्री पंकज कौशिक जी को कोर कमेटी का मुख्य सचिव एवं कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंडित श्री संतोष मिश्रा जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि भाजपा जन कल्याण मंच की कोर कमेटी जनता की हर छोटी-बड़ी, साधारण से लेकर गंभीरतम समस्या तक का समाधान अपने स्तर पर करेगी। अब जनसमस्याओं के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, संगठन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचेगा। इसके साथ ही शीघ्र ही कार्यालय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।
अंत में भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री संतोष मिश्रा जी तथा पूरी कार्यकारिणी ने एक स्वर में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ विकास और सुशासन की राजनीति को अपनाया है, उसी का परिणाम होगा कि वर्ष 2027 में माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा पुनः भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
कोर कमेटी के सभी नव-नियुक्त सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री संतोष मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे संगठन को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।





















