• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Thursday, April 30, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home राष्ट्रीय

Jharkhand Jaguar: नक्सलियों का काल ‘झारखंड जगुआर’ हुआ 18 साल का, अब जवानों के लिए खुलेगा अपना अस्पताल

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 19, 2026
in राष्ट्रीय
5.5k 111
A A
0
2 28
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

रांची: झारखंड में नक्सलियों के बीच खौफ का दूसरा नाम झारखंड जगुआर 19 फरवरी को 18 साल का हो गया. झारखंड से नक्सलियों के सफाए का टारगेट पूरा करने में लगे झारखंड जगुआर ने डीजीपी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के सानिध्य में अपना 18 वां स्थापना दिवस बेहद भव्य तरीके से मनाया.

2008 में हुई थी झारखंड जगुआर की स्थापना

यें भीपढ़ें :-

Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल

दिल्‍ली में बस, मैट्रो 31 तक बन्‍द, शेष निर्णय आज

अमेरिका के दक्षिणी, मध्य पश्चिमी क्षेत्र भीषण तबाही

नक्सलियों के खिलाफ झारखंड की अपनी स्पेशल फोर्स झारखंड जगुआर ने गुरुवार को अपना 18 वां स्थापना दिवस मनाया. डीजीपी तदाशा मिश्रा जगुआर के 18 वें स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. 2008 में स्थापना से लेकर अब तक झारखंड जगुआर की झोली में अनगिनत उपलब्धियां आई हैं.

जगुआर जवानों को संबांधित करते हुए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि नक्सल समस्या पर झारखंड जगुआर ने अपनी आहूति देकर काबू पाया है. डीजीपी ने बताया कि 18 साल में जगुआर ने नक्सल आउटफिट्स के खिलाफ बेहतर काम किया है. हमारे झारखंड जगुआर को श्रेष्ठ बनाने में बेहतर प्रशिक्षण की भूमिका है. नए लड़के बेहतर काम कर रहे हैं. वर्तमान सरकार ने पुलिस की चुनौतियों को ठीक करने की दिशा में काम किया है. ऐसे में पुलिस का मनोबल बढ़ा है. 18 सालों में 350 से अधिक नक्सल की गिरफ्तारी हुई है. 50 से ज्यादा को मार गिराया गया.

बेहतरीन है हमारी फोर्स: आईजी जगुआर

झारखंड जगुआर के स्थापना दिवस के मौके पर आईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि झारखंड जगुआर परिवार का यह सौभाग्य है कि आज हमारे स्थापना दिवस पर आप सभी अतिथियों का आगमन झारखंड जगुआर कैंपस में हुआ है. इसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं. आईजी ने बताया कि झारखंड जगुआर का गठन वर्ष 2008 में लेफ्ट विंग एक्सट्रीम से लड़ने के लिए एक एंटी नक्सल फोर्स के रूप में किया गया था. गठन से लेकर आज तक झारखंड जगुआर ने अपने इस कर्तव्य का निर्वहन भली-भांति किया है और झारखंड राज्य में वामपंथी उग्रवाद से लड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.

आईजी ने अपने 24 वीर शहीद पदाधिकारी और जवानों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. मैं उन शहीद परिवारों को नमन करता हूं, जिन्होंने झारखंड राज्य को नक्सली मुक्त बनाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है. 2008 में अपने गठन से लेकर आज तक झारखंड जगुआर में नक्सली उन्मूलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है. अभी तक कुल 114 मुठभेड़ में 50 से अधिक उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. 300 से अधिक उग्रवादियों की गिरफ्तारी की गई है. साढ़े चार हजार से अधिक पुलिस हथियार एवं 3000 से अधिक आईईडी रिकवर किए गए हैं.

माओवादियों का लगभग हो चुका है सफाया: आईजी

आईजी ने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में झारखंड जगुआर ने अपने किए गए ऑपरेशंस में कुल 7 उग्रवादियों को मार गिराया. इसके अलावा संयुक्त बलों के साथ किए गए अभियानों में सैकड़ों की संख्या में आईईडी रिकवर की और 38 किलो से ज्यादा जिलेटिन जो ओडिशा राज्य में लूटा गया था, जो सुरक्षा बलों के विरुद्ध और आम नागरिकों के विरुद्ध ऑपरेशन में सीआरपीएफ और कोबरा फोर्सेज के साथ रिकवर किया.

इसके अलावा पिछले साल 23 पुलिस हथियार एवं 19 देसी मेड हथियार बरामद किए गए हैं. आज हम झारखंड राज्य में उस मुकाम पर खड़े हैं, जहां लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिस्म इस राज्य से लगभग खत्म होने वाला है. वर्तमान में केवल चार जिले हैं, जो इस समस्या से प्रभावित हैं, जिसमें चाईबासा जिला शामिल है. वहीं मुख्य रूप से माओवादी समस्या से प्रभावित माना जाता है. इस प्रकार हमलोग कह सकते हैं कि झारखंड जगुआर के द्वारा और संयुक्त बलों के द्वारा इस समस्या को समाप्त करने के मुकाम पर हम खड़े हैं.

जंगल वार में दक्ष हैं जगुआर

आईजी ने बताया कि ट्रेनिंग के क्षेत्र में भी झारखंड जगुआर की उपलब्धियां रही हैं. गृह मंत्रालय द्वारा पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के रूप में झारखंड जगुआर को एक बार पुरस्कृत किया जा चुका है. बेहतरीन काम के लिए झारखंड जगुआर के गठन से लेकर आज तक बहुत सारे पदाधिकारी और कर्मियों को विभिन्न सेवा पदों से सम्मानित किया गया है. इनमें माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा तीन विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, 68 सराहनीय सेवा पुलिस पदक गृह मंत्रालय द्वारा दो, एटीकिश्त सेवा पदक पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री 17, 19 उत्कृष्ट प्रशिक्षण पदक, 53 आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, केंद्रीय मंत्री द्वारा चार विशिष्ट ऑपरेशन मेडल के साथ-साथ उत्कृष्ट सेवा पदक माननीय मुख्यमंत्री झारखंड के द्वारा दिए जाने वाला वीरता पदक 76, सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक 78 शामिल हैं.

ग्रे हाउंड की तर्ज पर बना झारखंड जगुआर

साल 2000 से लेकर 2007 तक झारखंड में नक्सलवाद अपने चरम पर था. झारखंड पुलिस सीआरपीएफ की मदद से नक्सलवाद के खिलाफ एक तरह से एक बेहद खूनी लड़ाई लड़ रही थी, जिसमें जंगल-पहाड़ पर अक्सर नक्सली पुलिस पार्टी पर भारी पड़ते थे. उस समय झारखंड पुलिस पूरी तरह से अभियान के लिए केंद्रीय बलों पर आश्रित थी. जबकि आंध्र प्रदेश पुलिस की अपनी नक्सल एक्सपर्ट फोर्स ग्रे हाउंड नक्सलियों के खिलाफ बेहद मारक साबित हो रही थी. इसी के बाद झारखंड पुलिस ने भी नक्सलियों के खिलाफ एक अपनी फोर्स तैयार की, जिसका नाम झारखंड जगुआर दिया गया. आंध्र प्रदेश के ग्रे हाउंड की तर्ज पर नक्सल अभियान में झारखंड जगुआर की भूमिका बेहद कारगर है. गठन के 17 सालों में जगुआर की वजह से माओवादी समेत तमाम उग्रवादी संगठनों पर नकेला कसा है.

जवानों ने दिखायी नक्सल एनकाउंटर का लाइव नजारा

कार्यक्रम के दौरान जगुआर के जवानों ने डेमो कर नक्सल अभियान के दौरान एनकाउंटर जैसा लाइव नजारा दिखाया. जवानों ने डेमो में बताया कि कैसे माओवादी जंगल-पहाड़ों में ग्रामीणों को उकसाते हैं. इसके बाद पुलिस बलों की घेराबंदी के लिए जगह-जगह पर आईईडी लगायी जाती है. जगुआर के जवानों ने यह भी दिखाया कि जवानों के लिए आईईडी की चुनौती से निपटना और माओवादियों का मुकाबला बीहड़ों में कितना मुश्किल होता है.

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM
राष्ट्रीय

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
5.9k
gujrat news 1280 720 17
राष्ट्रीय

गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से पूरे जूनागढ़ में हड़कंप

March 18, 2026
5.9k
20 2 2
राष्ट्रीय

Dhanbad Crime: धनबाद में विवाहिता का संदिग्ध शव बरामद, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज; ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

March 17, 2026
5.9k
19 2
राष्ट्रीय

Railway Update: हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब हुई नियमित, नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी मिली हरी झंडी; देखें रूट और टाइम-टेबल

March 17, 2026
5.9k
18 2
राष्ट्रीय

जब ‘गुरुजी’ खुद बने छात्र! डीसी की पाठशाला में हजारों शिक्षकों ने सीखी भविष्य संवारने की कला; शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल

March 17, 2026
5.9k
17 1 3
राष्ट्रीय

Dhanbad Police Action: प्रिंस खान गैंग के खिलाफ “ऑपरेशन लंगड़ा” शुरू, कई गुर्गे दबोचे; पुलिस की लिस्ट में शामिल सफेदपोश और संदिग्ध पत्रकार

March 17, 2026
5.9k
16
राष्ट्रीय

मौत को मात! फ्लैट में लगी भीषण आग, फिर हुआ सिलेंडर ब्लास्ट; भाई-बहन ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान, हर कोई कर रहा सलाम

March 17, 2026
5.9k
15 1 3
राष्ट्रीय

पलामू ब्लास्ट कांड में बड़ा एक्शन! गैस एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त; मौत के सामान की ऐसे हो रही थी ‘कालाबाजारी’

March 17, 2026
5.9k
13 1 3
राष्ट्रीय

झारखंड विधानसभा में ‘मर्यादा’ तार-तार! JMM विधायक की बदजुबानी पर मंत्री ने मांगी माफी; महिला विधायकों का वेल में जोरदार हंगामा

March 17, 2026
5.9k
13
राष्ट्रीय

नक्सल संगठन TSPC का ‘खतरनाक’ गेम प्लान! जेल से छूटते ही सदस्यों को फिर से जोड़ने की साजिश; सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

March 17, 2026
5.9k
12 1 4
राष्ट्रीय

Assam Election: “असम में बीजेपी के खिलाफ भारी गुस्सा”—दीपांकर भट्टाचार्य ने SIR पर उठाए सवाल; चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी!

March 17, 2026
5.9k
11 4
राष्ट्रीय

हृदयविदारक: युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में ‘तांडव’! सड़क पर उतरे हजारों लोग, चक्काजाम कर हत्यारों को फांसी देने की मांग

March 17, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
13 37

Fake Registry Case: विक्रेता और खरीदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

January 31, 2026
htet2 91639372

BSEH हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET ऑनलाइन फॉर्म 2020

December 7, 2020
WhatsApp Image 2020 12 06 at 5.12.44 PM scaled 1

लोनी गाजियाबाद में सक्षम वह अदिति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में शिविर संपन्न |

December 6, 2020
saksham jila scaled 1

सक्षम जिला यूनिट गाजियाबाद में विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में कैंप का आयोजन |

December 6, 2020
IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8469 shares
    Share 3388 Tweet 2117
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6676 shares
    Share 2670 Tweet 1669
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5686 shares
    Share 2274 Tweet 1422
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5587 shares
    Share 2235 Tweet 1397
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5484 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.