• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Saturday, September 19, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
दिल्ली

दिल्ली की रफ्तार को लगा ‘पंख’! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 8, 2026
in दिल्ली
5.5k 56
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 मार्च) को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया और फेज-V(ए) के तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया. लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं से राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लाखों लोगों की यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम बनेगी.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि देश को प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ाने वाले पीएम मोदी का दिल्ली आगमन राजधानी के लिए गौरव का क्षण है.उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली की जनता, विशेषकर महिलाओं को यह महत्वपूर्ण सौगात देना अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का लाभ दिल्ली के हर नागरिक को मिलेगा, लेकिन माताओं, बहनों और बेटियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का यह माध्यम विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा.

यें भीपढ़ें :-

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार की स्थिति पर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी

ED के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी गिरफ्तार, बढ़ा शिकंजा

दिल्ली के लोगों का सफर होगा आसान

सीएम रेखा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जिन दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया है, उनमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (लगभग 12 किमी) और मजलिस पार्क से दीपाली चौक (लगभग 9 किमी) शामिल हैं. इन कॉरिडोरों के शुरू होने से दिल्ली के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा. विशेष रूप से वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और करावल नगर जैसे यमुना पार के क्षेत्रों में पहली बार मेट्रो सुविधा पहुंचेगी.

कनेक्टिविटी और विकास को नई गति

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज जिन तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया है, वे भी दिल्ली की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति देंगे. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ट्रायल संचालन शुरू किए जाने को भी दिल्ली के लिए बड़ी सौगात बताया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से दिल्ली सरकार ने अपना एक वर्ष पूरा किया है और इस दौरान सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मेहनत और ईमानदारी के मंत्र को अपनाते हुए जनता की सेवा का प्रयास किया है. आयुष्मान योजना, यमुना की सफाई और कूड़े के पहाड़ों का समाधान दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं और इन विषयों पर मिशन मोड में काम किया जा रहा है.

दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र से प्रेरित होकर दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई हैं, जहां गरीबों, आश्रितों और मजदूरों को बेहद कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इन कैंटीनों में प्रतिदिन लगभग 70 हजार लोग भोजन प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी केंद्र सरकार के सहयोग से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. लगभग 50 वर्ष बाद दिल्ली के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिससे जलभराव और प्रदूषण की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी.

70 हजार बेटियों को लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मेरी पूंजी, मेरा अधिकार के विचार से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने लाड़ली योजना के तहत लंबे समय से लंबित 70 हजार बेटियों को लगभग 200 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया है, जो पूर्व में खातों में पड़ी अनक्लेम्ड राशि थी और लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाई थी.

डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा

प्रधानमंत्री द्वारा तकनीक और पारदर्शिता पर दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है. इसके तहत ई-फाइल सिस्टम, अस्पतालों में डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग, डिजिटल एसेट मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पोर्टल और सीएम जन सुनवाई ऐप शुरू किए गए हैं.उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में भी व्यापक डिजिटल पहल की गई है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 7000 स्मार्ट क्लास, 275 कंप्यूटर लैब और 100 डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई हैं. बीते 365 दिनों में दिल्ली सरकार ने 24×7 जनता की सेवा करने का प्रयास किया है और वर्षों से लंबित समस्याओं को समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया है.

10 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं. 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण, 10 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जन-धन खातों और मुद्रा योजना के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसी पहलें महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

सर्वाइकल कैंसर के मुफ्त टीकाकरण की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा 14-15 वर्ष की बेटियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के मुफ्त टीकाकरण की पहल भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना शुरू करने से बेटियों के लिए अन्य शहरों में जाकर पढ़ाई करना और आसान हो जाएगा. उन्होंनने कहा कि प्रधानमंत्री का नारी शक्ति पर अटूट विश्वास ही है कि उनकी हर योजना में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है.

Send
Share1877
Tweet1173
Share329
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

दिल्ली

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026
6k
दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल की माताजी नूरजहां का 95 वर्ष की आयु में निधन

August 23, 2026
5.9k
दिल्ली

सावनोत्सव में बही काव्य की फुहार, हरित परिधानों में सजे कवि और साहित्यप्रेमी

August 19, 2026
5.9k
क्राइम

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भोजपुरी सेवा समिति ने DCP आकांक्षा यादव को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने तीन संस्थानों में फहराया तिरंगा, दिखी राष्ट्रभक्ति

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

जूतों की दुकान से दुनिया के बड़े मंचों तक: गुरु शितांशु चौधरी की संघर्ष और संगीत साधना की प्रेरक कहानी

August 18, 2026
5.9k
दिल्ली

Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में सेवा और सामाजिक सहभागिता को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

August 8, 2026
5.9k
क्राइम

रोहिणी साउथ थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह का हुआ तबादला, सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

August 4, 2026
5.9k
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: संयुक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट उपेंद्र मिश्रा मैदान में, सदस्यों से मांगा समर्थन

August 1, 2026
5.9k
दिल्ली

राष्ट्रीय एकता मंच ने पंडित संतोष मिश्रा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

July 31, 2026
5.9k
क्राइम

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की अपील, कैंप समितियां अतिक्रमण न करें

July 30, 2026
5.9k
क्राइम

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

July 29, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

Zubeen Garg Death Anniversary: पहली बरसी पर उमड़ा फैंस का सैलाब, सोनापुर में दी गई श्रद्धांजलि

September 19, 2026

Damoh News: कबीरपुर में महिला और तीन बच्चों की मौत से सनसनी, पति से पूछताछ; FSL टीम जुटा रही साक्ष्य

September 19, 2026

Agra News: आगरा-ग्वालियर रोड की हरित पट्टी पर अतिक्रमण का मामला, NGT ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

September 19, 2026

Punjab Election 2027: AAP आज लुधियाना से शुरू करेगी चुनावी अभियान, 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे

September 19, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10702 shares
    Share
    4281
    Tweet 2676
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7077 shares
    Share
    2831
    Tweet 1769
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5617 shares
    Share
    2247
    Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

Zubeen Garg Death Anniversary: पहली बरसी पर उमड़ा फैंस का सैलाब, सोनापुर में दी गई श्रद्धांजलि

September 19, 2026

Damoh News: कबीरपुर में महिला और तीन बच्चों की मौत से सनसनी, पति से पूछताछ; FSL टीम जुटा रही साक्ष्य

September 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.