• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Saturday, September 5, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home विदेश

रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा

by
July 17, 2026
in विदेश
5.5k 56
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

रूसी कच्चे तेल की खरीदारी करने वाले भारत समेत पांच देशों की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। अमेरिका में एक नया बिल लाया जा रहा है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। इस बिल को 60 अमेरिकी सांसदों का समर्थन मिल चुका है। साथ ही, इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन हासिल है। सीनेट में इसके समर्थकों का मानना है कि यह बिल अगस्त से पहले पास हो सकता है।

क्या है यह बिल और किसे करेगा प्रभावित?
‘सेंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2026’ नाम के इस बिल के जरिए ट्रंप प्रशासन को यह अधिकार मिल जाएगा कि वे रूसी तेल और प्राकृतिक गैस के पांच सबसे बड़े खरीदारों पर 100% तक टैरिफ लगा सकें। अमेरिकी सीनेटरों ने इसी हफ्ते साफ किया था कि यह टैरिफ मुख्य रूप से भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान को निशाना बनाकर लाया जा रहा है।

यें भीपढ़ें :-

सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

भारत को मिलेगा, चीनी बैंक से 4.5 अरब डॉलर कर्ज

मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी पर किया बड़ा ड्रोन अटैक

रूस को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले शीर्ष पांच देशों पर भी यह टैक्स लगाने का प्रावधान है। हालांकि, टैरिफ की सटीक दर कितनी होगी, यह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) द्वारा तय किया जाएगा। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉन थ्यून इस बिल के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं, जिससे उच्च सदन (सीनेट) में इसके पास होने की संभावना काफी बढ़ गई है।

किन्हें मिली है इस बिल से छूट?
अमेरिका ने अपने सगे और पुराने दोस्तों यानी यूरोपीय देशों को राहत दी है। उन यूरोपीय सहयोगियों को टैरिफ से बड़ी राहत दी गई है, जो रूस के कुल प्राकृतिक गैस निर्यात का 15% से कम आयात करते हैं और इसे लगातार कम करने के लिए अहम कदम उठा रहे हैं। यूएसटीआर हर 180 दिन में शीर्ष 5 खरीदारों का दोबारा आकलन करेगा।

अमेरिका ने खुद को भी दी छूट
बिल में अमेरिका को भी अपने परमाणु रिएक्टरों के लिए इस्तेमाल होने वाले कम संवर्धित यूरेनियम की खरीद पर इस टैरिफ से बाहर रखा गया है। इस नए बिल में एक खास ‘छूट का प्रावधान’ भी शामिल है। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति चाहें तो राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए और संसद को उचित कारण बताकर किसी भी देश को इन प्रतिबंधों से छूट दे सकते हैं।

भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ के अनुसार, जून महीने में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें महीने-दर-महीने 34% की बड़ी उछाल देखी गई। जून में भारत ने करीब 4.5 अरब यूरो का रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो रूस के कुल निर्यात का लगभग 36% हिस्सा है। इस आंकड़े के साथ चीन के बाद भारत रूसी तेल का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है।

जून में ही अमेरिका (वाशिंगटन) ने उस सामान्य लाइसेंस की मियाद को खत्म होने दिया, जो भारत समेत अन्य देशों को बिना अमेरिकी प्रतिबंधों के ऊर्जा खरीदने की अनुमति देता था।

पहले के मुकाबले ‘नरम’ है नया बिल
गुरुवार को पेश किया गया यह नया बिल दरअसल ‘सेंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025’ का ही नरम रूप है। पिछले साल अप्रैल में अमेरिकी सीनेट में पेश किए गए पुराने बिल में रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों (भारत सहित) पर 500 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था। अब नए बिल में टॉप लाइन टैरिफ को घटाकर 100% कर दिया गया है। साथ ही, इसका दायरा बड़े पैमाने पर कई देशों पर लागू करने के बजाय केवल पांच सबसे बड़े खरीदारों तक ही सीमित कर दिया गया है।

SendShare1874Tweet1172Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT

सम्बंधित ख़बरें :-

विदेश

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा संकट: IAEA ने माना नियमों का पालन नहीं, क्या अब लगेगा प्रतिबंध?

September 5, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल 5 सितंबर 2026: ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

September 5, 2026
5.9k
विदेश

अमेरिका में भारतीयों के ग्रीन कार्ड का इंतजार बढ़ा, EB-1 वीजा कोटा खत्म होने का खतरा

September 3, 2026
5.9k
विदेश

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, पीएम बालेंद्र शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद और क्लाइमेट जस्टिस

September 3, 2026
5.9k
विदेश

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर ऐसे करें पूजा की तैयारी, जानें पूजा विधि और व्रत के जरूरी नियम

September 3, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल — 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
5.9k
विदेश

200 दिन समुद्र में रहने के बाद पटाया पहुंचे 5 हजार अमेरिकी सैनिक, सेक्स ट्रेड पर बढ़ी पुलिस की निगरानी

September 2, 2026
5.9k
विदेश

नेपाल में प्राकृतिक आपदा से तबाही: मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से ज्यादा लोग लापता; राहत-बचाव में जुटी अंतरराष्ट्रीय टीमें

September 2, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल — 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
5.9k
विदेश

जन्माष्टमी से पहले घर में जरूर लेकर आएं ये 5 चीजें, तभी जन्मोत्सव की कर पाएंगे शुरुआत

September 1, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल: 1 सितंबर 2026 — इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 1, 2026
5.9k
विदेश

दुनिया का सबसे लंबा ट्रेन सफर! 7 दिनों में 8 टाइम जोन पार, खिड़की से दिखेंगे जन्नत जैसे नजारे

August 31, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

झारखंड पेपर लीक को लेकर सियासी संग्राम, BJP ने कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना

September 5, 2026

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा संकट: IAEA ने माना नियमों का पालन नहीं, क्या अब लगेगा प्रतिबंध?

September 5, 2026

CM मोहन यादव आज करेंगे इंदौर मेट्रो का शुभारंभ, 16 स्टेशनों तक पहुंचेगी सेवा

September 5, 2026

महाराष्ट्र में महिला पहलवान की मौत मामले में नया मोड़: पति-ससुर समेत 4 पर FIR, दहेज प्रताड़ना के आरोप

September 5, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10578 shares
    Share 4231 Tweet 2645
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7046 shares
    Share 2818 Tweet 1762
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5494 shares
    Share 2198 Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

झारखंड पेपर लीक को लेकर सियासी संग्राम, BJP ने कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना

September 5, 2026

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा संकट: IAEA ने माना नियमों का पालन नहीं, क्या अब लगेगा प्रतिबंध?

September 5, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.