शिक्षा निदेशक बिनय भूषण केे अनुुसार जारी रहेगीं ऑन लाइन कक्षाऐं।
सत्यम् लाइव, 7 मई 2020 दिल्ली।। नोवेल कोरोना महामारी के चलते लगभग 15 मार्च से, दिल्ली के सभी स्कूल बंद चल रहे हैं और 23 मार्च भारत सरकार द्वारा लगाये गये, लाॅकडाउन के कारण पूरे भारत में स्कूल बंद कर दिये गये थे। वैसे लाॅकडाउन के कारण हर कार्य क्षेत्र प्रभावित हुआ साथ ही हर जन समूह, हर तरह से प्रभावित हो रहा है लेकिन इस बीच अभिभावको को जो चिंता बनी हुई है कि बच्चो की पढाई के लिये स्कूल कब खुलेगें ? खुलेगें भी या नहीं खुलेगें ? दिल्ली सरकार नेे, सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 11 मई से 30 जून तक के लिये ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक महामारी को देखते हुुए, इस बार ग्रीष्म अवकाश के दौरान किसी भी विद्यार्थियों को स्कूल नहींं बुलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक बिनय भूषण ने बताया है कि यह सूचना सभी स्कूलों मेंं शाम तक पहुॅॅच जायेगी और सभी स्कूल अभिभावको को सूचित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाएं सुचारु रुप से चलती रहेगी।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















