सत्यम् लाइव, 15 जून 2020 दिल्ली।। कल शाम 8.13 मिनट पर गुजरात में आये भूकम्प से गुजरात सहम गया है ये भूकम्प 5.5 रिक्टर का था। लोगों मेंं इतनी दहशत थी कि सब लोग घरों से बाहर निकल आये और 5.5 रिक्टर का भूकम्प छतों में दरार डाल देने के लिये पर्याप्त होता है। अभी तक कितना नुकसान हुआ है ये तो पूरा ज्ञात नहीं हो सका परन्तु गुजरात के संवाददाता इस पर पूरा विवरण जल्द ही भेज रहे हैं। साथ ही गुजरात सहित ये भूकम्प जम्मू के कटरा में भी था वहॉ भी ऐसी ही दहशत फैली हुई है।
सुनील शुक्ल





















