सत्यम् लाइव, 27 अप्रैल 2021, दिल्ली।। गर्मी के दिनों में भारत में जो पेय पदार्थ आगन्तुक के स्वागत के लिये प्रयोग किया जाता था वो सदैव ही ऋतुओं के अनुसार इसी लिये बनाया जाता था कि कोई भी संक्रमण उसे परेशान न करे और ये ज्ञान किसी भी जाति की मॉ को था परन्तु आज व्यापारिक तौर पर खडी बाजार ने सारा खेल पूॅॅजि पतियों की झोली में डालकर एक स्टेटस् बना दिया है और कूडा इन्सान खा पी रहा है और अपना स्वाथ्य खराब कर रहा है।
–गुलाब केे शर्बत का गुण- इस शर्बत को पीने से पेट की जलन दूर होती है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करती है।
कैसे बनाएं– एक पैन में पानी और धागे वाली मिश्री मिलाकर चाश्नी बना लें। इसमें गुलाब जल, इलायची पाउडर और ताजी गुलाब की पत्तियों का पेस्ट डालें। मटके के शीतल पानी के साथ बनाकर स्वयं पियें तथा परिवार जन को पिलायें।
–जलजीरा के गुण- इसे पीने से जलजीरा पाचन क्रिया को ठीक करता हैै जलजीरा गर्मी से राहत देने वाला सर्वश्रेष्ठ पेय पदार्थ है। कैसे बनाएं – पानी में जीरा पाउडर, काला नमक, अमचूर पाउडर, नींबू का रस, थोड़ी सी धागे वाली मिश्री और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिला लें। इसे सर्व करें।
आम का पना के गुण– कच्चे आम का पना गर्मी में लू से बचने का बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
कैसे बनाएं– कच्चे आम (कैरी) को छिलकर उबाल लें। इसमें काला नमक, पुदीना, धागे वाली मिश्री डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसे गिलास में निकालें और सर्व करें।
– शिकंजी के गुण- गर्मी में शिकंजी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
कैसे बनाएं– एक जग में पानी लें। उसमें नींबू का रस, जीरा पाउडर, काला नमक और धागे वाली मिश्री मिला लें। अब शिकंजी को छलनी से छालकर गिलास में डालें और सर्व करें।
–मैंगो मिंट लस्सी के गुण- आम और पुदीने से बनी लस्सी गर्मी में आपको फ्रेश रखेगी। इस एनर्जेटिक ड्रिंक को बनाकर तुरंत सर्व करें।
कैसे बनाएं– आम, धागे वाली मिश्री पुदीना, इलायची पाउडर, नींबू का रस और दही को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
– पुदीने का शर्बत के गुण- पुदीने का शर्बत गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचाता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रखता है।
कैसे बनाएं – ब्लेंडर में पुदीना, धागे वाली मिश्री या गुड़, शहद, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट की कम मात्रा को पानी के साथ मिलाकर गिलास में डालें स्वयं पियें और सबको पिलायें।
–ऐलोवेरा जूस के गुण- यह जूस गर्मी से होने वाली त्वचा सम्बन्धी विकार को दूर करता है यह पाचन क्रिया को ठीक करता है से तुरंत फुुुुर्ती देता है और गर्मी में भी त्वचा की रंगत बढाता है।
कैसे बनाएं– एलोवेरा को छिलकर कांटेदार किनारे हटा दें गूदा निकालें इसे नींबू या संतरे के जूस और नमक मिलाकर पीस लें और आगन्तुक के शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक पेय पदार्थ तैयार कर लें।
–बेल केे शर्बत के गुण- गर्मी के दिनों में डायरिया जैसी बीमारी से बचाने वाला एक मात्र शर्बत जो पाचन क्रिया को ठीक करता है और पेट के समस्त रोगों से बचाता है साथ ही भयंकर लू से राहत पायें।
कैसे बनाएं– बेल के फल का गूदा निकालकर इसमें धागे वाली मिश्री, काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाकर आपस में मिला लें और अपने परिवार को डायरिया से बचायें।
– इमली का अमलाना- गर्मी से बचने के लिए इमली से बने इस राजस्थानी पेय पदार्थ पीजिए और भयंकर लू से राहत पायें।
कैसे बनाएं– इमली को पानी डालकर दो घंटे के लिए रख दें। मिश्रण को छानकर इसमें धागे वाली मिश्री, कालीमिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, काला नमक या सादा नमक, पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे गिलास में डालें और लू से मुक्ति पायें।
…………… सुनील शुक्ल





















