सत्यम् लाइव, 18 दिसम्बर, पूर्वी दिल्ली : मुकंदपुर वार्ड 10 के अंतर्गत निगम पार्षद श्रीमती कल्पना झा के कार्यों को संज्ञान में लेकर बधाई देने पहुंचे भोजपुरी सेवा समिति के संरक्षक श्री राजन जैन, जोकि लगभग 10 साल से समिति को चला रहे हैं और जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं ।
लॉकडाउन में भी इन्होंने विशेष कार्य किया और जन जन की सेवा की। इसी कड़ी में वह अपने पदाधिकारियों के साथ श्रीमती कल्पना झा को बधाई देने पहुंचे । इस मौके पर भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष राम विवेक शाह, सचिव मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे ।
संरक्षक राजन जैन ने श्रीमती कल्पना झा को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में जनता कि वे उनके किए गए विकास के कार्य कि ध्यान में रखेंगे । श्रीमती कल्पना झा ने संरक्षक को आश्वासन दिया कि वह निरंतर अपने वार्ड में साफ सफाई का ध्यान रखेंगी और जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगी ।
संवाददाता : मनोज सिंह





















