सत्यम् लाइव, 5 जून, 2021, दिल्ली।। कैट ‘‘कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स‘‘ की बिहार शाखा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में उद्योग व्यापार का भी ध्यान रखना जरूरी है अतः शनिवार, रविवार को पूर्ण बंदी के साथ अन्य दिन व्यापारिक गतिविधियों के लिए कम.से.कम आठ घंटे का समय निर्धारित किया जाये। सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक ही व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाये।
कैट के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने अनुसार सरकार औद्योगिक परिवेश को बढ़ावा देने में कई चुनौतियां जिनको दूर करने की आज आवश्यकता है। जैसे व्यापारियों को सुरक्षा मुद्रा लोन की समस्याओं का निदान होना चाहिए। यदि मुख्यमंत्री की ओर से महिला उद्यम योजनाऐं लाई जायें तो से महिलाएं औद्योगिक क्षेत्र में भी सशक्त होंगी।
सुनील शुक्ल





















