सत्यम् लाइव, 5 जून 2021, दिल्ली।। आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि तीसरी वेव आयेगी। कब आयेगी ये अभी तक ज्ञात नहीं है एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते हमारी तैयारी चल रही है। कल दो अलग अलग मीटिंग में लगभग 6 घण्टे तक हम सबने इस विषय पर बात की और इस मीटिंग में हम सबने ये तय किया कि इस बार हम सबने 37,000 की पीक मानकर तैयार कर रहे हैं।
इसी पीक के अनुसार हम सबने तैयारी कर रहे हैं जिसमें बेड, आक्सीजन, दवाईयों को पूरा इन्तजाम कर रहे हैं और इसी आधार पर हम सबने 420 टन आक्सीजन स्टोरेज करेगें, इन्द्रप्रस्थ से 150 टन आक्सीजन का प्लांट लगाने की बात की है साथ में 25 आक्सीजन टैण्कर खरीदें जा रहे हैं दिल्ली में 63 आक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे है।
सुनील शुक्ल





















