सत्यम् लाइव, 4 अगस्त 2020, दिल्ली।। मौसम विभाग नेे अगले 48 घंटे में भारी बारिश से तबाही की चेतावनी दी है इसमें दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल का नाम भी शमिल है। बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बनने का अनुमान जताया है इससे ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है इस खतरे को देखते हुए मछुआरों को 6 अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के 800 से अधिक गांव सरयू और राप्ती नदियों में आई बाढ़ के कारण पानी में घिर गए हैं. उन्होंने कहा कि गोंडा, आजमगढ़ में तटबंध टूट गए हैं और उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। बिहार के 10 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को काफी सुधार हुआ परन्तु फिर से भारी बारिश की चेतावनी है। असम सरकार ने के अनुसार रविवार से बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में 4.65 लाख की कमी आई है लेकिन 17 जिलों में लगभग 3.89 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.