सत्यम् लाइव, 7 जुलाई 2021 दिल्ली।। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अप्रैल सेशन की परीक्षाओं का आयोजन 20 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक और मई सेशन की परीक्षाएं 27 जुलाई से 2 अगस्त 2021 तक आयोजित करने की घोषणा की और इसी के साथ ही 6 जुलाई से अप्रैल सेशन के लिए जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन विंडों परीक्षा आयोजित करने वाली बॉडी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ;एनटीए द्वारा फिर से खुल दी गयी है। अप्रैल सेशन की जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गये उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर 8 जुलाई 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
मई सेशन के लिए जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन विंडो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा तीसरे चरण के आवेदन की समाप्ति के अगले दिन 9 जुलाई से फिर से ओपेन की जाएगी और यह विंडो 12 जुलाई 2021 तक ओपेन रहेगी। इस बीच उम्मीदवार जेईई मेन मई 2021 सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
सुनील शुक्ल





















