• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Thursday, October 8, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
क्राइम

नन्ही की हिम्मत और इंसानियत की मिसाल, गांधी नगर मार्केट में दिखी मानवता

खोया सामान मिला तो व्यापारियों ने बेटी की शादी के लिए दिया अतिरिक्त सामान, पुलिस ने सुरक्षित बस में बैठाकर किया विदा

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
October 8, 2026
in क्राइम, दिल्ली
5.5k 55
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

योगेश कुमार सोनी, पूर्वी दिल्ली | दिल्ली के गांधी नगर स्थित सुभाष रोड मार्केट में इंसानियत और संवेदनशीलता की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने यह दिखाया कि मुश्किल समय में यदि लोग मदद के लिए आगे आएं तो किसी जरूरतमंद की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

एटा के डुमरी गांव की रहने वाली नन्ही घरेलू हिंसा और आर्थिक परेशानियों के बावजूद अपने बच्चों और परिवार का जीवन संभालने तथा आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं। उनके पास अपना मकान नहीं है और आय का भी कोई स्थायी साधन नहीं है। उनके अनुसार, पति की ओर से भी उन्हें सहयोग के बजाय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

यें भीपढ़ें :-

दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता

UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्या

“Chinese Visa Scam: जस्टिस ने कार्ति चिदंबरम मामले की सुनवाई से खुद को किया अलग; जानें क्या है ‘Recusal’ और इसके कारण

उधार लेकर परिवार का सामान खरीदने पहुंचीं गांधी नगर

परिस्थितियों के सामने हार न मानते हुए नन्ही ने अपने पड़ोस से कुछ पैसे उधार लिए और परिवार के लिए आवश्यक सामान खरीदने गांधी नगर की सुभाष रोड मार्केट पहुंचीं।

सुबह करीब सात बजे मार्केट पूरी तरह खुली भी नहीं थी। उन्होंने कुछ दुकानों से सामान खरीदा और एक दुकान पर अपना सामान रख दिया, ताकि आगे की दुकानों से खरीदारी करने के बाद सभी सामान को एक साथ ले जा सकें।

लेकिन कुछ देर बाद जब पूरी मार्केट खुली और नन्ही सामान लेने वापस पहुंचीं तो उन्हें याद नहीं रहा कि उन्होंने अपना सामान किस दुकान पर रखा था।

अजनबी शहर में सामान तलाशती रहीं नन्ही

अजनबी शहर, सीमित पैसे और सामने खड़ी परेशानी ने नन्ही की मुश्किल बढ़ा दी। वह रोते हुए पूरी मार्केट में अपने सामान और उस दुकान को तलाशती रहीं, जहां उन्होंने अपना सामान रखा था।

इसी दौरान उनकी मुलाकात मनोज उपाध्याय, संजय शर्मा और प्रशांत तिवारी से हुई। तीनों ने उनकी परेशानी को समझते हुए मदद शुरू की। आसपास की दुकानों में सामान तलाशने के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी संपर्क किया गया, लेकिन पहले दिन सामान का पता नहीं चल सका।

नन्ही के पास रात में ठहरने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उनके रुकने की व्यवस्था भी की गई।

राजवीर सिंह को दी गई मामले की जानकारी

मामले की जानकारी प्रशांत तिवारी ने एटा से भाजपा सांसद प्रत्याशी रहे राजवीर सिंह को दी। उन्होंने भी नन्ही की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और इस मानवीय पहल की सराहना की।

उधर, गांधी नगर थाना अध्यक्ष राज कुमार और उनकी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामान की तलाश के प्रयास जारी रखे। टीम में विशेष रूप से विकास यादव, वीरेंद्र सिंह और अन्य सहयोगियों ने नन्ही की मदद के लिए संवेदनशीलता के साथ काम किया।

दूसरे दिन मिली सामान से भरी बैग

दूसरे दिन सुबह करीब सात बजे पुलिस और मददगारों ने नन्ही को उन्हीं गलियों और दुकानों में दोबारा ले जाकर तलाश शुरू की, जहां उन्होंने पिछली सुबह खरीदारी की थी।

लगातार प्रयास के बाद आखिरकार नन्ही का बैग और खरीदा हुआ सामान मिल गया। संबंधित दुकानदार ने सामान को सुरक्षित संभालकर रखा था और नन्ही के वापस आने का इंतजार कर रहा था।

बेटी की शादी के लिए व्यापारियों ने दिया अतिरिक्त सामान

सामान मिलने के बाद भी मदद का सिलसिला यहीं नहीं रुका। गांधी नगर के व्यापारियों मनोज उपाध्याय, संजय शर्मा, प्रशांत गोयल, गोविंद सिंघल, दीपक गुप्ता, अंकुर छतवाल, अंकित गुप्ता, ओम प्रकाश, संजय सक्सेना सहित अन्य लोगों ने प्रशांत तिवारी की अगुवाई में नन्ही को उनके खरीदे हुए सामान के साथ अतिरिक्त सामान भी भेंट किया।

बताया गया कि करीब दो महीने बाद नन्ही की बेटी की शादी होनी है। व्यापारियों ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपनी ओर से सहयोग किया, ताकि नन्ही अपने घर लौटकर परिवार का पालन-पोषण करने के साथ बेटी की शादी की जिम्मेदारी भी निभा सकें।

पुलिस ने सुरक्षित बस में बैठाकर किया विदा

दो दिनों तक दिल्ली जैसे अनजान शहर में परेशान रहीं नन्ही को आखिरकार गांधी नगर थाना अध्यक्ष राज कुमार ने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर उनके शहर वापस जाने वाली बस में सुरक्षित बैठाया।

उन्हें बड़े भाई की तरह भरोसा और सहयोग देते हुए विदा किया गया।

नन्ही की हिम्मत और समाज की संवेदनशीलता बनी मिसाल

यह घटना केवल खोए हुए सामान के मिलने की कहानी नहीं है। यह एक ऐसी महिला की हिम्मत की कहानी है, जिसने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी।

यह उन लोगों की मानवता की कहानी भी है, जिन्होंने एक अनजान महिला की परेशानी को अपनी परेशानी समझा। साथ ही, यह गांधी नगर के व्यापारियों की सहृदयता और पुलिस प्रशासन की संवेदनशील भूमिका को भी सामने लाती है।

नन्ही ने हार नहीं मानी और इंसानियत ने भी उनका साथ नहीं छोड़ा।

मुश्किल समय में यदि इंसान दूसरे इंसान के साथ खड़ा हो जाए तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी पड़ सकती है। गांधी नगर की यह घटना समाज में संवेदना, सहयोग और मानवता के बने रहने का संदेश देती है।

Tags: delhi policeDelhi TradersEast Delhi NewsGandhi Nagar DelhiGandhi Nagar MarketGandhi Nagar NewsHuman Interest StoryHumanity StorySubhash Road Market
Send
Share1873
Tweet1171
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

एन.सी.आर

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
5.9k
दिल्ली

सलवान पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

October 8, 2026
5.9k
दिल्ली

सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला की तैयारी पूरी, 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

October 8, 2026
5.9k
क्राइम

रामलीला भी चलेगी, दिल्ली भी चलती रहेगी: ट्रैफिक पुलिस

October 8, 2026
5.9k
दिल्ली

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026
5.9k
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की मुलाकात, 2027 यूपी चुनाव और संगठन पर चर्चा

September 25, 2026
5.9k
दिल्ली

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

September 24, 2026
5.9k
दिल्ली

उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

September 21, 2026
5.9k
उत्तर प्रदेश

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026
5.9k
दिल्ली

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026
6k
दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार एम. इकबाल की माताजी नूरजहां का 95 वर्ष की आयु में निधन

August 23, 2026
5.9k
दिल्ली

सावनोत्सव में बही काव्य की फुहार, हरित परिधानों में सजे कवि और साहित्यप्रेमी

August 19, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026

नन्ही की हिम्मत और इंसानियत की मिसाल, गांधी नगर मार्केट में दिखी मानवता

October 8, 2026

सलवान पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र, 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

October 8, 2026

सीबीडी ग्राउंड में भव्य रामलीला की तैयारी पूरी, 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

October 8, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10855 shares
    Share
    4342
    Tweet 2714
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7144 shares
    Share
    2858
    Tweet 1786
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5680 shares
    Share
    2272
    Tweet 1420
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026

नन्ही की हिम्मत और इंसानियत की मिसाल, गांधी नगर मार्केट में दिखी मानवता

October 8, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.