सत्यम् लाइव, 14 मई 2021, दिल्ली।। आस्था और विश्वास का संगम सम्पूर्ण विश्व की धरा पर मात्र भारत में ही देखने को मिलता है आज एक तरफ ईद-उल-फितर का त्योहार तो दूसरी तरफ वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि भगवान परशुराम जी की जयंती पर मन्दिरों में पूजन होता है। चैत्र मास के नवरात्रि से ही वायरस की घोषणा करकेे देश के सारे मन्दिर और मस्जिद को सरकार ने बन्द करा दिया था फिर भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं. हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. ईद मुबारक!”
पीएम मोदी ने लिखा, “सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे। भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”
सुनील शुक्ल





















