सत्यम् लाइव, 30 अगस्त, 2021, उत्तर प्रदेश।। उप्र के गोरखपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का आज लोकार्पण किया। आयुष विश्वविद्यालय में वैदिककाल से प्रतिष्ठित आयुष प्रविधियों की महत्ता को आधुनिक काल में स्थापित किया जायेगा साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह विश्वविद्यालय आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी के पाठ्यक्रम पर कार्य करेगा। तथा इन चिकित्सा पद्धतियों का लाभ आम व्यक्तियों को पहुॅचाने का कार्य करेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि योग के माध्यम से सामाजिक जागरण का अलख जगाने वाले महायोगी गोरखनाथ ने कहा है कि यदे सुखम तद स्वर्गम, यदे दुखम तद नर्कम। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की जो पद्धतियां प्राचीन काल से प्रचलित रही हैंए उन्हें ही सामूहिक रूप में आयुष कहा गया।
सुनील शुक्ल





















