• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • E-Magazine
  • Advertisement
Thursday, March 5, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home राजनीति

राकेश टिकैत के आंसू, देश के किसानों के आंसू हैं- मनीष सिसोदिया

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
January 30, 2021
in राजनीति, राष्ट्रीय
5.5k 55
A A
0
thumbnail 3
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सत्यम् लाइव, 29 जनवरी 2021, दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज गाजीपुर बाॅर्डर पर और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जल मंत्री सत्येंद्र जैन और डीजेबी के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बाॅर्डर पर पहुंच कर कृषि कानूनों के खिलाफ धरनारत किसानों के लिए पानी और शौचालय समेत अन्य बुनियादी जरूरतों की केजरीवाल सरकार की ओर से की गई व्यवस्था का जायजा लिया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान अन्न उपजा कर देश का पेट भरता है, उसे गद्दार और हिंसक कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के लिए मर-मिटने वाले सिख समाज को अपने पूंजीपति साथियों के दबाव में आकर केंद्र सरकार में बैठे लोग गद्दार कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा की जांच होनी चाहिए और असल गुनाहगारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, हिंसा करने वालों का केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर को भाजपा के आदेश पर पुलिस ने किसानों तक पहुंचने नहीं दिया। किसान दिल्ली के अतिथि हैं। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनको पीने का पानी और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएं और वह हम करेंगे। वहीं, राघव चड्ढा ने कहा कि देश के किसान गद्दार और आतंकवादी नहीं हैं, भाजपा की सरकार उनके साथ गद्दार और आतंकवादी की तरह व्यवहार करना बंद करे।

thumbnail 1 1
राकेश टिकैत के आंसू, देश के किसानों के आंसू हैं- मनीष सिसोदिया 4

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बात पर दुख जताया कि योगी सरकार ने आंदोलन स्थल पर किसानों की बिजली व पानी की व्यवस्था बंद कर दी है। उन्होंने किसानों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की है। आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों और देशभक्त कौम सरदारों के साथ है। गुरुवार रात किसान नेता राकेश टिकैत के आग्रह करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के लिए पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान अन्न उपजा कर देश का पेट भरता है, उसे गद्दार और हिंसक कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि देश के लिए मर-मिटने वाले सिख समाज को अपने पूंजीपति साथियों के दबाव में आकर केंद्र सरकार में बैठे लोग गद्दार कह रहे हैं।

यें भीपढ़ें :-

लालू को हाईकोर्ट से झटका, देवघर ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में नहीं मिली जमानत

Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

सीएम आदित्यनाथ के खिलाफ नहीं चलेगा केस

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार चंद पूंजीपतियों के दबाव में आकर देश के करोड़ों किसानों के हितों को हाशिए पर रखकर अपनी दमनकारी नीतियों से किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहती है। श्री सिसोदिया ने कहा कि 26 जनवरी को जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यदि केंद्र सरकार दो महीने पहले ही किसानों की बात मान लेती, तो यह नौबत नहीं आती। इस प्रायोजित हिंसा की जांच होनी चाहिए और असल गुनाहगारों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, हिंसा करने वालों के केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ के संबंधों की जांच करनी चाहिए। प्रायोजित हिंसा के जरिए किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की गई। केंद्र सरकार को किसानों पर आरोप लगाने के बजाय किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों काले कानूनों को वापस लेना चाहिए।

thumbnail 2 1
राकेश टिकैत के आंसू, देश के किसानों के आंसू हैं- मनीष सिसोदिया 5

वहीं, सिंघु बाॅर्डर पर किसानों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीजेबी अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि किसानों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से पीने के लिए पानी की मांग की थी। किसानों की मांग के तत्काल बाद दिल्ली सरकार ने धरना स्थल पर पानी के टैंकर भेज दिए थे। आज उसी का जायजा लेने मैं और राघव चड्ढा सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। यह देख कर मुझे विश्वास नहीं हुआ कि दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए पानी के टैंकरों को भाजपा के आदेश पर पुलिस ने किसानों तक पहुंचने नहीं दिया। दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर रात से ही यहां खड़े हुए हैं, जिनको पुलिस अंदर जाने नहीं दे रही है। स्थिति यह है कि पुलिस टैंकर को रोकने के लिए लिखित में मिले आदेश तक को नहीं दिखा सकी है। किसानों को पीने का पानी मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी एक मूलभूत आवश्यकता है और किसानों तक पानी न पहुंचने देना मानवाधिकारों का एक बहुत बड़ा उल्लंघन है। इसके साथ-साथ भाजपा टॉयलेट की सफाई करने वाली गाड़ी भी अंदर नहीं जाने दे रही है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि भाजपा ऐसा कर के बहुत बड़ा अपराध कर रही है। मेरी भाजपा के नेताओं से अपील है कि इस पानी को हमारे अन्नदाताओं तक पहुंचने से न रोकें। किसान हमारे अन्नदाता हैं, किसान हमारे लिए अन्न उपजाते हैं। भाजपा को लग रहा है कि अगर किसानों को भूखा-प्यासा छोड़ेंगे, तो यह किसान वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह किसान दिल्ली के अतिथि हैं। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनको पीने का पानी और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएं और वह हम करेंगे। केंद्र सरकार को अपना अहंकार त्याग कर कृषि कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।

इस दौरान मौजूद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि देश का किसान गद्दार और आतंकवादी नहीं है। देश का किसान हमारा अन्नदाता है। किसान जो अन्न उगाता है, वही हम लोग खाते हैं, प्रधानमंत्री भी वही खाते हैं, संत्री भी वही खाता है और सड़क पर सो रहा गरीब आदमी भी वही खाता है। आज उस अन्नदाता तक पानी, लंगर और शौचालय की बुनियादी सुविधाएं भाजपा की सरकार नहीं पहुंचाने दे रही है। आज स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर किसानों को पानी मुहैया कराने के लिए हमारी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और मैं खुद विधायकों के साथ यहां आए हैं। हम दिल्ली पुलिस से कहना चाहते हैं कि अगर भाजपा की सरकार ने आपको आदेश दिया है कि किसान को पानी नहीं मिलना चाहिए, तो लिखित में हमें आदेश दिखाएं, आप ऐसे पानी देने से रोक नहीं सकते हैं। हम लोग देश के किसानों तक पानी पहुंचाएंगे और शौचालय की सुविधा भी उसे देंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के किसान को गद्दार और आतंकवादी की तरह व्यवहार करना बंद करें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सेवादार की भूमिका में यहां पर जगह-जगह वाईफाई लगवाए। आज यहां पर सारे नेटवर्क को धीमा (डाउन) कर दिया गया है, ताकि किसान इंटरनेट सेवा प्राप्त न कर सकें और शौचालय हटा दिए गए हैं। साफ पानी पीना और शौच करना हमारा मानवाधिकार है, आज देश में मानव अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, यह कैसे सहा जा सकता है। केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी ने यहां पर सेवादार की भूमिका में लंगर की व्यवस्था की थी, उसे भी 26 जनवरी को बंद करा दिया गया। हमें वह लंगर सेवा भी शुरू नहीं करने दी जा रही है। आज देश के अन्नदाताओं से अन्न छीनने, पानी छीनने और शौचालय की जो व्यवस्था यहां बनाई गई, वह छीनने का काम भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है, इससे ज्यादा दुखद कुछ और नहीं सकता है।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

10 1
राष्ट्रीय

बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार माओवादी ढेर

March 5, 2026
5.9k
9 1
राष्ट्रीय

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा की दावेदारी

March 5, 2026
5.9k
murder
राष्ट्रीय

GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026
5.9k
drag
राष्ट्रीय

रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

March 5, 2026
5.9k
cg
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

March 5, 2026
5.9k
mahasamund
राष्ट्रीय

Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

March 5, 2026
5.9k
4 2
राष्ट्रीय

Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत

March 5, 2026
5.9k
3 2
राष्ट्रीय

Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा; जानें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड

March 5, 2026
5.9k
2 2
राष्ट्रीय

Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

March 5, 2026
5.9k
1 3
राष्ट्रीय

बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट

March 5, 2026
5.9k
20
राष्ट्रीय

Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

March 5, 2026
5.9k
19
राष्ट्रीय

Gumla Road Accident: गुमला में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई बाइक; बेगूसराय के मजदूर की मौके पर मौत

March 5, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
up rte free admission

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
WhatsApp Image 2026 02 05 at 12.38.03 PM 2

विराट हिन्दू सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश

February 5, 2026
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026
11 1

भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई पुलिस

March 5, 2026
10 1

बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार माओवादी ढेर

March 5, 2026
9 1

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा की दावेदारी

March 5, 2026
murder

GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8134 shares
    Share 3254 Tweet 2034
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6584 shares
    Share 2634 Tweet 1646
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5686 shares
    Share 2274 Tweet 1422
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5481 shares
    Share 2192 Tweet 1370
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5476 shares
    Share 2190 Tweet 1369
ADVERTISEMENT

Like Us On Facebook

Loading...
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

11 1

भरोसे का खूनी अंत! यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या पर मां का फूटा दर्द, किए ऐसे खुलासे कि दंग रह गई पुलिस

March 5, 2026
10 1

बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार माओवादी ढेर

March 5, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.