• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Wednesday, September 16, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
हरियाणा

Randeep Surjewala: मोदी सरकार ने अमेरिका से समझौता कर किसानों के हितों की बलि दी- रणदीप सुर्जेवाला

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 16, 2026
in हरियाणा
5.4k 167
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक के प्रभारी एवं राज्यसभा के सदस्य रणदीप सिंह सुर्जेवाला का कहना है कि अमरीका के साथ मोदी सरकार द्वारा की गई डील पूरी तरह से किसान विरोधी है। ‘‘देशहित’’ ‘‘गिरवी’’ रख व्यापार समझौता ‘‘मंजूर नहीं’’ हो सकता। खेत-खलिहान-किसान की रोजी-रोटी पर हमला, भारत की ऊर्जा सुरक्षा से खिलवाड़, भारत की संप्रभुता व आत्मनिर्भरता से समझौता मंजूर नहीं किया जा सकता है।

 सोमवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणदीप सुर्जेवाला ने कहा कि वे मानते हैं कि व्यापार समझौते आर्थिक तरक्की का रास्ता होते हैं। व्यापार समझौतों का आधार ही बराबरी की शर्तों पर परस्पर लोकहित है। व्यापार समझौते की आड़ में देशहित ओर लोकहित की बलि नहीं दी जा सकती और भारत के 144 करोड़ जनमानस इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अमरीका-भारत व्यापार समझौते में मोदी सरकार ने भारत के किसानों व खेत-खलिहान के हितों की बलि दे डाली है।

यें भीपढ़ें :-

पत्रकार सोहन पाल रावत को मिलेगा ‘अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड’, 18 जनवरी को भव्य समारोह में होंगे सम्मानित

Haryana Budget Session News: परिवहन मंत्री अनिल विज की बजट सत्र से दूरी, 2 मार्च तक सदन में नहीं आएंगे; जानें क्या है वजह

फतेहाबाद के गबरूओं का समंदर में जलवा! कतर से भारत LPG लाने की कमान इन दो जांबाज अफसरों के हाथ; मर्चेंट नेवी में बढ़ा रहे देश का मान

भारत की ऊर्जा सुरक्षा से सरेआम खिलवाड़ किया गया है। भारत की डिजिटल स्वायत्ता व हमारी डेटा प्राईवेसी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। भारतीय हितों की रक्षा में मजबूती से खड़े होने की बजाय, एक मजबूर सरकार ने भारत की संप्रभुता व आत्मनिर्भरता से समझौता कर लिया। लोग पूछ रहे हैं – ‘‘मजबूत सरकार’’ या ‘‘मजबूर सरकार’’! ‘आत्मनिर्भर’ भारत या ‘अमरीका-निर्भर’ भारत ।

राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार पर लगाई सवालों की झड़ी

राज्यसभा के सदस्य रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने अमरीका के साथ की गई ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे खेत-खलिहान-किसान से विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि यह डील भारत के कृषि बाजार में अमरीका के खेती व खाद्य उत्पादों का आयात किसान की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है।  अमरीका-भारत व्यापार समझौते के 6 फरवरी, 2026 के ‘फ्रेमवर्क एग्रीमैंट’ के पहले बिंदु में ही सहमति जताई है कि भारत बगैर किसी आयात शुल्क के अमरीका के खाद्य व कृषि उत्पादों के लिए हमारा बाजार खोल देगा। सबसे पहली चर्चा ‘‘ड्राईड डिस्टिलर ग्रेन’’ के भारत में आयात की है। यह असल में प्रोसेस्ड मक्का है।

 भारत में 4.30 करोड़ मीट्रिक टन मक्का का उत्पादन 2025-26 में हुआ। भारत में मक्का कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, गुजरात में पैदा होता है। इसके विपरीत, अमरीका 42.50 करोड़ मीट्रिक टन मक्का पैदा करता है और उसे इसे बेचने के लिए भारत जैसा बड़ा बाजार चाहिए। अगर अमेरिका से ड्यूटी-फ्री (शुल्क रहित) मक्के के लिए भारत का बाजार खुल जाएगा, तो देश के किसानों का क्या होगा?  व्यापार समझौते में इसके बाद अमरीका से ‘ज्वार’ के आयात को खोलने बारे सहमति जताई है।  भारत का ज्वार उत्पादन इस साल 52 लाख मीट्रिक टन है। भारत में ज्वार उत्पादन करने वाले सबसे बड़े प्रांत महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात हैं।

इसके विपरीत अमरीका 87 लाख मीट्रिक टन सालाना ज्वार उत्पादन करता है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। अगर अमेरिका का ड्यूटी-फ्री (शुल्क रहित) ज्वार भारत के बाजार में बिकेगा, तो फिर भारत के किसान का क्या होगा? कांग्रेस महासचिव रणदीप सुर्जेवाला ने कहा कि व्यापार समझौते में अमेरिका से ‘सोयाबीन ऑयल’ के आयात को खोलने बारे सहमति जताई गई है। भारत का सालाना सोयाबीन उत्पादन 153 लाख टन (साल 2024-25) है। भारत में सोयाबीन की पैदावार मुख्यत: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान व कर्नाटक में होती है। इसके विपरीत, अमरीका में 12 करोड़ मीट्रिक टन सालाना सोयाबीन का उत्पादन होता है। क्या अमरीका से ड्यूटी-फ्री (जीरो शुल्क पर) सोयाबीन आयात से भारत के साधारण किसान की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा?

व्यापार समझौते का सबसे बड़ा प्रभाव कपास उत्पादकों पर पड़ेगा

रणदीप सुर्जेवाला ने कहा कि व्यापार समझौते का बड़ा प्रभाव ‘‘कपास’’ पैदा करने वाले किसान पर पड़ेगा। 9 फरवरी, 2026 को अमरीका ने पड़ौसी देश, बांग्लादेश से व्यापार समझौता किया, जिसमें स्पष्ट तौर से कहा गया कि बांग्लादेश अमरीकी कपास व धागा आयात कर जो कपड़ा व वस्त्र अमरीका को निर्यात करेगा, उस पर अमरीका में जीरो शुल्क लगेगा। इसके विपरीत भारत जो कपड़ा व वस्त्र का बड़ा निर्यातक है, हमारे निर्यात पर 18 प्रतिशत शुल्क लगेगा। इससे तिरुपुर, सूरत, पानीपत, लुधियाना व पूरे देश के वस्त्र उद्योग पर भी विपरीत असर पड़ेगा।

सुर्जेवाला ने कहा कि इसी साल 12 फरवरी को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सार्वजनिक तौर से देश को बताया कि भारत भी अमरीका से कपास आयात कर जो कपड़ा व वस्त्र निर्यात करेगा, उसे भी बांग्लादेश के बराबर राहत मिलेगी। यानी अब अमरीकी कपास के भारत में नि:शुल्क आयात का दरवाजा भी मोदी सरकार ने खोल दिया है। दूसरी ओर बांग्लादेश भारत से 50 प्रतिशत कपास का आयात करता है। अब कपास का भारत से बांग्लादेश को निर्यात भी बंद हो जाएगा। यह किसान पर दोहरी मार है।

मोदी सरकार ने पहले ही अमरीका से भारत में कपास का आयात शुरू कर दिया है। साल 2024-25 में भारत ने अमरिका से 378 मिलियन अमरीकी डॉलर की कपास का आयात किया। इसके चलते ही भारत में कपास की कीमत एम.एस.पी. से  1 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे गिर गई। अब अमरीकी कपास का आयात होगा, तो देश, विशेषत: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कपास पैदा करने वाले किसान का क्या होगा? दूसरी ओर भारत से बांग्लादेश को सालाना 2.7 बिलियन अमरीकी डॉलर कपास व धागे का निर्यात किया जाता है।

ऐसे में यह बड़ा प्रश्र है कि जब बांग्लादेश अमरीका से कपास व धागा मंगवाएगा, तो भारत के कपास उत्पादक किसान व कपड़ा बनाने वाले कारखानों का क्या होगा?  व्यापार समझौते के पहले बिंदु में अमरीका से आयात किए जाने वाले खाद्य व कृषि उत्पादों में ‘‘एडिशनल प्रोडक्ट्स’’ (अतिरिक्त उत्पाद) लिखा है। ये अतिरिक्त उत्पाद कौन सा अनाज है? क्या मोदी सरकार बताएगी कि पिछले दरवाजे से अमरीकी अनाज आयात करने के और क्या-क्या समझौते किए गए हैं?  ऐसे ही अमरिका से जेनेटिकली मोडिफाईड कृषि उत्पादों के आयात की अनुमति भारत के किसान के लिए घातक है। भारत अमरीका व अन्य देशों से जी.एम. कृषि उत्पाद आयात करने की अनुमति नहीं देता क्योंकि इससे भारत की ओरिजनल बीज शुद्धता व बीज प्रजातियां नष्ट हो जाएंगी।

अगर भारत में प्रोसेस्ड मक्का, ज्वार, सोयाबीन व अन्य कृषि उत्पाद आएंगे, तो क्या उनका सीधा प्रतिकूल प्रभाव भारत की जैविक विविधता पर नहीं पड़ेगा? क्या मोदी सरकार ने पिछले दरवाजे से भारत में जी.एम. क्रॉप्स के आयात न करने की नीति को छूट दे दी है? क्या भारत की जैविक विविधता व शुद्धता पर पडऩे वाले प्रतिकूल तथा दूरगामी प्रभावों का आंकलन किया गया है?

कांग्रेस महासचिव का आरोप, किसान वर्ग पर वज्रपात साबित होगी डील

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुर्जेवाला ने बताया कि व्यापार समझौते के पांचवें बिंदु में साफ लिखा है कि अमरीका की चिंताओं के अनुरूप भारत अपने नॉन-टैरिफ ट्रेड बैरियर हटाने की ओर बढ़ेगा। अमरिका अपने किसान को सालाना (साल 2025) अमेरिकी डॉलर 16 बिलियन की सब्सिडी देता है। इसके विपरीत, भारत के किसान से 6,000 प्रति सब्सिडी देकर महंगे डीजल-खाद-बिजली-कीटनाशक दवाईयों के माध्यम से 25,000 प्रति हैक्टेयर तक वापस ले ली जाती है। इसके बावजूद भी व्यापार समझौते में बची-खुची किसान को मिलने वाली रियायत वापस लेने का फैसला पूरे किसान वर्ग के लिए वज्रपात साबित होगा।

 6 फरवरी के व्यापार समझौते के बाद ही अमरीका के राष्ट्रपति ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत पैनल्टी टैरिफ आदेश में लिखा कि भारत ने अमरीका से वादा किया है कि वह अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी आदेश के सैक्शन 4 में अमरीका के राष्ट्रपति ने लिखा कि वह भारत की निगरानी करेगा और अगर भारत ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूस से कच्चा तेल खरीदा तो फिर भारत पर पैनल्टी दोबारा लगा देगा। ऐसे ही 9 फरवरी को अमरीका के राष्ट्रपति द्वारा जारी फैक्ट शीट में भी भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल न खरीदने का वादा करने बारे शर्त दोहराई। अब 14 फरवरी को ‘म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रैंस’ में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कहा था कि भारत ने रूस से कच्चा तेल न खरीदने का सशर्त वादा अमरीका से किया है। अमरीका पहले ही मई, 2024 में पाबंदी लगा चुका है कि भारत ईरान से भी कच्चा तेल नहीं खरीद सकता, जिसे मोदी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। ज्ञात रहे कि ईरान भारत को भारतीय रुपए में कच्चा तेल बेचता था।

  भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक है, जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा का हिस्सा है। भारत 40 प्रतिशत कच्चा तेल रूस से व 11 प्रतिशत कच्चा तेल ईरान से आयात करता आया है, यानी अपनी कुल जरूरत का लगभग 51 प्रतिशत। फरवरी, 2022 से जनवरी, 2026 के बीच भारत ने रूस से 168 बिलियन अमरीकी डॉलर का कच्चा तेल आयात किया और सस्ती दरों के चलते लगभग 20 बिलियन अमरीकी डॉलर की बचत हुई।  अब भारत को व्यापार समझौते के तहत अमरिका से कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा, जिसमें रूस और ईरान के बराबर कम कीमतों का कोई आश्वासन नहीं है।  क्या यह सीधे-सीधे भारत की संप्रभुता और आत्मनिर्भरता से समझौता नहीं?  व्यापार समझौते में भारत पर अमरीका से 5 साल में 500 बिलियन डॉलर का सामान खरीदने की पाबंदी क्या देशहित के अनुरूप है?  साल 2024 में भारत ने अमरीका को 81 बिलियन अमरीकी डॉलर का सामान निर्यात किया और 43 बिलियन अमरीकी डॉलर का सामान आयात किया।

यानी, अमरीका से भारत का ट्रेड सरप्लस 38 बिलियन डॉलर है। 13 फरवरी, 2025 को जब प्रधानमंत्री मोदी अमरीका गए और साझा बयान जारी हुआ, तो उसके पैराग्राफ 7 में यह कहा गया था कि दोनों देश अपना ‘‘परस्पर व्यापार’’ 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाएंगे। अब 6 फरवरी 2026 के व्यापार समझौते में इसे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और कहा गया कि भारत अगले 5 साल तक हर साल 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अमरिकी सामान खरीदेगा। यानी 5 साल में 45 लाख करोड़ रुपए। सवाल यह है कि व्यापार समझौता बराबरी के आधार पर है या जबरदस्ती के आधार पर? तो फिर मोदी सरकार इसे क्यों मान रही है?  ऐसे में पूरा देश जवाब मांगता है।

Send
Share1876
Tweet1173
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

हरियाणा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अनिल विज लोकतंत्र में मोदी का विश्वास हुआ साबित

July 27, 2026
5.9k
हरियाणा

इंडियन आइकन अवॉर्ड्स 2026 में डॉ. इंद्रजीत घोष सम्मानित, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने प्रदान किया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

July 23, 2026
5.9k
पंजाब

मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे, 26,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 17, 2026
5.9k
भारत

मोदी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

July 17, 2026
5.9k
हरियाणा

पहल संस्था और CRY के सहयोग से बाल संरक्षण पर मंथन, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर दिया जोर

March 26, 2026
5.9k
हरियाणा

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा भारी? पूछे गए 4 तीखे सवाल

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; गुरुनानकपुरा में मची सनसनी

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

Anil Vij News: खराब तबीयत के बावजूद वोट डालने पहुँचे अनिल विज, बोले- ‘दोनों सीटें जीतेगी बीजेपी’; राज्यसभा चुनाव में दिखाया जोश

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 90 में से 88 विधायकों ने डाला वोट, INLD का वॉकआउट! क्रॉस वोटिंग के डर के बीच शाम को आएंगे नतीजे

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

फतेहाबाद के गबरूओं का समंदर में जलवा! कतर से भारत LPG लाने की कमान इन दो जांबाज अफसरों के हाथ; मर्चेंट नेवी में बढ़ा रहे देश का मान

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

Road Accident Update: गलत दिशा से आ रही बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत; हादसे में दो बाइक सवार जख्मी, इलाके में मातम

March 16, 2026
5.9k
हरियाणा

Police Success: पुलिस की बड़ी कामयाबी, बरामद किए ₹5 लाख की कीमत के 28 मोबाइल; मोबाइल ट्रैकिंग सेल ने दिखाया दम

March 16, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026

उत्तरी अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

September 16, 2026

मक्का को निशाना बनाने वाले हमले को सऊदी अरब ने किया नाकाम, हूतियों ने दावे को बताया झूठ

September 16, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10680 shares
    Share
    4272
    Tweet 2670
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7067 shares
    Share
    2827
    Tweet 1767
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share
    2277
    Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5616 shares
    Share
    2246
    Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5495 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026

उत्तरी अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

September 16, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.