सत्यम् लाइव, 2 अप्रैल 2021, दिल्ली।। दिल्ली में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर दिया जा रहा है शिक्षा निदेशालय ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों के किसी भी कक्षा 8 तक के छात्रों को अगले आदेश में बुलाया जाएगा।
जबकि 9वींं से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों शैक्षणिक सत्र 2020-21 को उनके अभिभावक की अनुमति के बाद मिड टर्म/ प्री बोर्ड/एनुअल एग्जाम/ बोर्ड एग्जाम/ प्रैक्टिकल एग्जाम/ प्रोजेक्ट वर्क/ इंटरनल एसेसमेंट के लिए स्कूल बुलाया जा सकेगा। पिछले साल अप्रैल से प्रारम्भ हुई ऑनलाइन पढ़ाई को इस साल सुचारू रूप दिये जाने की सम्भावना है।
दिल्ली में बुधवार को 1,819 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये थे और 11 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में अब तक 6,62,430 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 11,027 मरीजों की मौत हुई है।
सुनील शुक्ल





















