• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Saturday, August 22, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home विदेश

यूरोप क्यों बन रहा है दुनिया का ‘हॉट जोन’? जानिए हीटवेव के पीछे की 6 बड़ी वजहें

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 22, 2026
in विदेश
5.5k 55
A A
0
Europe Warming 1787314384333
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter

यूरोप इन दिनों सिर्फ गर्म नहीं हो रहा, तप रहा है। तापमान के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और हीटवेव अब मौसम का अपवाद नहीं, बल्कि एक नया पैटर्न बनती जा रही हैं। लेकिन यूरोप की यह ‘हीट स्टोरी’ आखिर इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है?

क्या यूरोप की बढ़ती गर्मी के पीछे सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग जिम्मेदार है या ‘हीट डोम’, गर्म होती समुद्री सतह और बदलते वायुमंडलीय पैटर्न भी तापमान को और ऊपर की तरफ धकेल रहे हैं?

यें भीपढ़ें :-

इंडोनेशिया; पुलिस पर हमला,1अफसर शहीद 4 हमलावरों की मौत

पस्‍त अर्थव्‍यवस्‍था पर सूक्ष्‍म बचाव

ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान

आखिर कौन-से फैक्टर हैं जो यूरोप को तेजी से ‘हॉट जोन’ में बदल रहे हैं और इस बदलते मौसम का आने वाले वक्त में कितना बड़ा असर होगा? चलिए इन-डेप्थ में समझने की कोशिश करते हैं।

सबसे पहले समझते हैं कि यूरोप आखिर 2026 में इतनी तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप कैसे बन गया और इसे लेकर वैज्ञानिक भी क्यों चिंतित हैं।

यूरोप में तेजी से क्यों बढ़ रहा तापमान?
यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप बन गया है। ऐसा नहीं है कि यहां अचानक इसी साल गर्मी बढ़ी है। वैज्ञानिक इसे लॉन्ग टर्म जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे हैं

कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) के अनुसार, 1990 के दशक के बीच से यूरोप का तापमान लगभग 0.56°C प्रति दशक की दर से बढ़ा है, जो वैश्विक औसत से दोगुने से भी अधिक है। वहीं, दुनिया का औसत तापमान 0.27°C बढ़ा। आसान भाषा में कहें तो यूरोप का तापमान हर दस साल में बढ़ रहा है और पूरी दुनिया के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से गर्म हो रहा है।

यूरोप में दुनिया में सबसे ज्यादा तापमान बढ़ने का एक कारण नहीं हैं। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं।

ग्रीनहाउस गैस इफेक्ट से बढ़ती गर्मी
सबसे पहले बात ग्रीनहाउस गैस इफेक्ट की करते हैं। एक ऐसा बदलाव जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। वैसे तो ग्रीनहाउस इफेक्ट पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत जरूरी है, अगर वातावरण में ग्रीनहाउस गैसें बिल्कुल न हों, तो पृथ्वी की गर्मी अंतरिक्ष में ज्यादा तेजी से निकल जाएगी और यहां का औसत तापमान जीवन के लिए बहुत कम हो जाएगा

दिक्कत तब शुरू होती है, जब वातावरण में CO₂ और मीथेन जैसी गैसों की मात्रा बढ़ती जाती है। ये गैसें पृथ्वी से बाहर निकलने वाली गर्मी का कुछ हिस्सा रोक लेती हैं। यानी पृथ्वी गर्म होती जाती है।

अब इसमें एक समस्या है कि यह गर्मी (Warming) हर जगह एक जैसी नहीं होती। यूरोप में जमीन का बड़ा हिस्सा होने के कारण तापमान समुद्र की तुलना में तेजी से बढ़ता है।

हाई प्रेशर सिस्टम
यूरोप में गर्मियों के दौरान हाई प्रेशर सिस्टम लंबे समय तक एक ही जगह बना रहता है। अब होता यह है कि इससे एक तरह से हवा के रास्ते में रुकावट पैदा होती है। इससे बादल और ठंडी हवाएं उस इलाके तक आसानी से नहीं पहुंच पातीं, जबकि आसमान साफ रहने से सूरज लगातार जमीन को गर्म करता रहता है।

अब नतीजा यह होता है कि गर्म हवा एक ही जगह फंसी रहती है और तापमान लगातार बढ़ता जाता है। अगर यह स्थिति कई दिनों तक बनी रहे तो हीटवेव और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इसी तरह के लंबे समय तक बने रहने वाले मौसम पैटर्न को ब्लॉकिंग पैटर्न कहा जाता है।

इसे आसान उदाहरण से ऐसे समझें तो जैसे किसी कमरे की खिड़की बंद कर दी जाए और अंदर लगातार हीटर चलता रहे। ऐसे में गर्मी बाहर निकल नहीं पाएगी और कमरा लगातार गर्म होता जाएगा। कमरे के अंदर बैठे लोगों को घुटन होने लगेगी।

यूरोप का आर्कटिक के काफी करीब होना
अब थोड़ा उत्तर की तरफ आर्कटिक की ओर चलते हैं। आर्कटिक दुनिया के सबसे तेजी से गर्म होने वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां की बर्फ सिर्फ एक सफेद चादर नहीं है, बल्कि यह सूरज की काफी ऊर्जा को वापस अंतरिक्ष में भेजने का काम भी करती है। लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, बर्फ पिघलती है।

बर्फ की जगह जब गहरा समुद्र या जमीन सामने आती है, तो ये सतहें सूरज की ज्यादा ऊर्जा सोखती हैं। इससे तापमान और बढ़ता है, साथ ही बर्फ के पिघलने की रफ्तार भी बढ़ सकती है। इसी प्रोसेस को आर्कटिक एम्प्लीफिकेशन कहा जाता है।

अब सवाल है कि इसका यूरोप से क्या लेना-देना? दरअसल, आर्कटिक यूरोप के काफी करीब है। वहां होने वाले बड़े तापमान और वायुमंडलीय बदलाव हवाओं और मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर सकते हैं। यानी आर्कटिक में हो रहा बदलाव सिर्फ आर्कटिक तक सीमित नहीं रहता।

यूरोप की साफ हवा ने कैसे बढ़ाई गर्मी?
यूरोप ने पिछले कुछ दशकों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सल्फर डाइऑक्साइड और दूसरे एरोसोल प्रदूषकों में कमी आई है। यह इंसानों की सेहत और पर्यावरण के लिए अच्छी खबर है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है।

हवा में मौजूद कुछ एरोसोल सूरज की रोशनी को बिखेरते और परावर्तित करते हैं। आसान भाषा में समझेंगे तो ये वातावरण में एक तरह की नेचुरल छतरी या फिल्टर की तरह काम कर सकते हैं, जो सूरज की धूप को काफी हद तक जमीन तक पहुंचने से रोकती है।

अब जब ऐसे प्रदूषक कम हुए हैं, तो कुछ क्षेत्रों में धूप सीधे जमीन तक पहुंच सकती है। यानी जिस हवा को साफ करना जरूरी था, उसके साफ होने से कुछ परिस्थितियों में गर्मी बढ़ने का एक अतिरिक्त प्रभाव भी सामने आ सकता है।

गर्म समुद्र ने बढ़ाई यूरोप की तपिश
समुद्र अपने आसपास की हवा को भी गर्म करने लगता है। यह गर्म हवा जब जमीन की ओर पहुंचती है, तो पहले से गर्म जमीन का तापमान और बढ़ जाता है। अब अगर जमीन में नमी भी कम हो और ऊपर हाई प्रेशर सिस्टम बना हो तो गर्मी के बाहर निकलने का रास्ता और मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से गर्मी कई दिनों तक बनी रहती है और हीटवेव ज्यादा चुभने लगती है।

वायुमंडलीय पैटर्न में बदलाव
यूरोप में हवा के बहाव का पैटर्न भी बदल रहा है। जेट स्ट्रीम के रास्ते और रफ्तार में बदलाव की वजह से गर्म हवा कई बार एक ही इलाके में फंस जाती है। ऊपर बना हाई प्रेशर सिस्टम इस गर्मी को बाहर निकलने नहीं देता।

इसे ऐसे समझिए जैसे गर्मी के ऊपर एक ढक्कन लग गया हो। सूरज जमीन को लगातार गर्म करता रहता है, लेकिन गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती। इससे वहां ‘हीट डोम’ जैसी स्थिति बनती है और तापमान कई दिनों तक लगातार बढ़ता रहता है।

SendShare1873Tweet1171
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

Horoscope6
विदेश

राशिफल 22 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

August 22, 2026
5.9k
kasha vashavanatha thhama ma tha
भारत

सावन में काशी विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड भीड़, 19 दिनों में 53.69 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

August 22, 2026
5.9k
images 1
भारत

नासा का चौंकाने वाला खुलासा: ग्लोबल वार्मिंग के बीच भारत में धीमी बढ़ रही गर्मी

August 22, 2026
5.9k
2
विदेश

Imran Khan: इमरान खान की तबीयत पर बढ़ी चिंता, अस्पताल में कराया गया मेडिकल

August 21, 2026
5.9k
भारत

महाकाल की नगरी उज्जैन में जुटेंगे 24 राज्यों के 1700 से अधिक युवा, धर्म-संस्कृति से लेकर आधुनिक चुनौतियों पर होगा मंथन

August 21, 2026
5.9k
1483 20 106265586575815 397003850263693774 774325 320245165536354076337 377
विदेश

20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग

August 20, 2026
5.9k
1493 050481766327861497 847699539373654 154325474713230 136357595 901136
विदेश

फरक्का बैराज क्यों बना भारत-बांग्लादेश विवाद की जड़? गंगा जल समझौते पर फिर बढ़ी हलचल

August 20, 2026
5.9k
1491 334679126343696275463975908409 665937 266785595 255266705 829517745
विदेश

बलूचिस्तान पर मीर यार बलोच का बड़ा अल्टीमेटम, पाकिस्तान से सेना हटाने की मांग

August 20, 2026
5.9k
1360 251582243611 063389 653658986906628763 533581130681 459465188786601
विदेश

ईरान से बातचीत नहीं करेगा अमेरिका? ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नाकेबंदी का भी दावा

August 19, 2026
5.9k
1350 277903437804731102 278469590 353952261766718467 3 741394924905 013326
विदेश

सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

August 19, 2026
5.9k
1263 19 390775432043568 365963225782566167 672927 299634369635873639758 094
विदेश

19 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानें कैसा रहेगा दिन

August 19, 2026
5.9k
1017 18 438157049588712 026756172492997452 310985133076517543847 010941 431 1
विदेश

18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ

August 18, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
IMG 20260815 WA0032

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026
Horoscope6

राशिफल 22 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

August 22, 2026
Europe Warming 1787314384333

यूरोप क्यों बन रहा है दुनिया का ‘हॉट जोन’? जानिए हीटवेव के पीछे की 6 बड़ी वजहें

August 22, 2026
kasha vashavanatha thhama ma tha

सावन में काशी विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड भीड़, 19 दिनों में 53.69 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

August 22, 2026
images 1

नासा का चौंकाने वाला खुलासा: ग्लोबल वार्मिंग के बीच भारत में धीमी बढ़ रही गर्मी

August 22, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10263 shares
    Share 4105 Tweet 2566
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6976 shares
    Share 2790 Tweet 1744
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5691 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

Horoscope6

राशिफल 22 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

August 22, 2026
Europe Warming 1787314384333

यूरोप क्यों बन रहा है दुनिया का ‘हॉट जोन’? जानिए हीटवेव के पीछे की 6 बड़ी वजहें

August 22, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.