सत्यम् लाइव, 1 जून 2021, दिल्ली।। आज दिल्ली केे मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए। पिछले performance के आधार पर उन्हें आँकलन किया जाए और बच्चों की परीक्षा न ली जाये इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि 12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफ़ी चिंतित हैं वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन के, 12वी की परीक्षा नहीं होनी चाहिए।
परीक्षा रद्द की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून तक के लिए टाल दी है। केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी, केंद्र ने कोर्ट को दो दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला देने की बात कही।
सुनील शुक्ल





















