• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Friday, September 4, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

संकट जीवन को गढ़ते हैं

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 4, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram
संकट जीवन का सहचर है, वह सबके साथ चलता है। लेकिन आदमी संकट के नाम से ही घबड़ाता है। संकट का आभास होते ही वह उससे बचने के उपाय करने लगता है। लेकिन संसार में शायद ही ऐसे व्यक्ति का जन्म हुआ हो जिसने संकटों का सामना न किया हो। संकट तो जीवंत व्यक्ति का परिचय है। इसीलिए महापुरुषों ने संकट को जीवन की पाठशाला कहा है। संकट की पाठशाला में व्यक्ति जितना अधिक सबक याद करता है, वह जीवन में उतना ही सफल होता है। ये सूक्तियाँ हैं, कोरा उपदेश नहीं। संकट का मुकाबला करके नया जीवन जीने वालों के अनुभवों की पोथियाँ आशा की किरण हैं, दीपक हैं। इलेनोर रूजवेल्ट के ये शब्द प्रामाणिक एवं उपयोगी है-‘‘आखिरकार जीवन का उद्देश्य उसे जीना और इष्टतम अनुभवों को हासिल करना, नए और समृद्ध अनुभवों को उत्सुकता से और निर्भर होकर आजमाना है।’’ इसलिए संकटों से घबराए नहीं, बल्कि अपने लिए एक नई राह बनाएं, ताकि अपने जीवन को भरपूर जी सकें।

 

मार्क रुदरफोर्ड एक बहुचर्चित लेखक थे। वे अनेक दुर्घटनाओं के शिकार हुए। एक घटना उनके बचपन के दिनों की है। एक दिन वे समुद्र के किनारे बैठे थे। दूर समुद्र में एक जहाज लंगर डाले खड़ा था। बाल-सुलभ आकांक्षा मन में आई। जहाज तक तैरकर जाने की इच्छा बलवती हो उठी। मार्क तैरना तो जानते ही थे, कूद पड़े समुद्र में और तैरकर उस स्थान तक पहुँच गए जहाँ जहाज लंगर डाले खड़ा था। मार्क ने जहाज के कई चक्कर लगाए। मन प्रसन्नता से भर गया। विजय की खुशी और सफलता के सुख से आत्मविश्वास बढ़ा। लेकिन उन्होंने वापस लौटने को किनारे की तरफ देखा तो निराशा हावी होने लगी, किनारा बहुत दूर लगा, बहुत अधिक दूर।

 

यें भीपढ़ें :-

पाक को अमेरिका की कड़ी चेतावनी आतंकियों को मारो वरना हम घुसकर मारेंगे

12वीं की छात्रा की आत्महत्या, घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट

जानिए कैसे करें शनिदेव की पूजा

मार्क ने लिखा है-मनुष्य जैसा सोचता है, उसका शरीर भी वैसा ही होने लगता है। कुविचारों के कारण मैं, एक फुर्तीला नौजवान, बिना डूबे ही डूबा हुआ-सा हो गया। लेकिन विचारों को मैंने निराशा से आशा की ओर ढकेला, तो क्षण-भर में ही चमत्कार-सा होने लगा। मैं अपने में परिवर्तन महसूस करने लगा। शरीर में नई शक्ति का संचार हो रहा था। मैं समुद्र में तैर रहा था और सोच रहा था कि किनारे तक नहीं पहुँचने का मतलब है डूबकर मरने से पहले का संघर्ष। मेरा बल मजबूत हुआ, मेरे अपने ही विचारों से, अपनी ही सोच से। मैं फिर से शक्तिमान हो गया। जैसे मुझे संजीवनी मिल गई। पहले मन में भय था और अब विश्वास किनारे तक पहुँचने की क्षमता का अहसास। मैंने संकल्प किया और अपने लक्ष्य की ओर तैरने लगा।

 

विचार के सहारे ही युवा रुदरफोर्ड वापस लौटकर किनारे तक पहुँचने में सफल हुआ। लेखक के पूरे जीवन पर बचपन की इस घटना की गहरी छाप रही। उसका जीवन-दर्शन ही बदल गया। मार्क ने लिखा-बिना साहस के मंजिल नहीं मिलती। बिना विश्वास के संकट से उभरा नहीं जा सकता। जब डूबना ही है तो संघर्ष क्यों न करें। संघर्ष में ही सफलता का रहस्य छिपा है। नैतिकता ही वह बल है जो मनुष्य को भीतर से साहसी बनाता है। इस पंक्ति में बहुत गंभीर सच्चाई है-‘‘यदि आप हंसते हैं तो पूरी दुनिया आपके साथ हंसती है, और यदि आप रोते हैं तो आप अकेले होते हैं।’’ यह थोड़ा कड़वा है, लेकिन सच है।

 

विचार की शक्ति अणु से भी महान होती है। विचार ही तो है जो मनुष्य को संकट में डालता है या फिर संकट से उभारता है। विचार ही मनुष्य को नैतिक बनाता है या पतित करता है। विचार पहले, क्रिया बाद में। एंथनी डि एंजेलो ने यह खूबसूरत पंक्ति कही है-‘‘आप जहां भी जाएं, चाहे कोई भी मौसम हो, हमेशा अपनी धूप लेकर आएं।’’ जैसा कि कहा जाता है-‘‘सब अपने दिमाग में होता है।’’ खुशी या उदासी बाहर नहीं होती, वह हमारे भीतर रहती है।

 

कार्लाइल ने संकट को अनुभव माना है और इसे पाठशाला की संज्ञा दी है। उसने उदाहरण दिया है-अखाड़े में उस्ताद अपने शिष्य को बार-बार पटकनी देकर गिराता है, उसे चोट भी लगती है, मोच भी आती है, शरीर से धूल लगती है, थकान होती है, लेकिन बार-बार की पटकनी से ही शिष्य वह सीख पाता है जिसके लिए वह अखाड़े में आता है।

 

संकटों के बिना जीवन का असली आनंद नहीं आता। संकटमयी घटनाएँ इतिहास का निर्माण करती हैं। व्यक्तित्व का निखार है संकट वाली
घटनाएँ। असफलताओं को सफलताओं में बदलने के प्रयास ही अनुभव है। इतिहास में उन्हीं का उल्लेख होता है जिन्होंने चुनौतियाँ स्वीकार करने का साहस दिखाया है। सभी की प्रसिद्धि का सूत्र यही है कि नैतिक बल के सहारे संकटों का मुकाबला किया जा सकता है। अनैतिक लोगों के हाथ लगी सफलता तात्कालिक होती है, अल्पकालिक होती है, नैतिक बल से प्राप्त सफलता स्थायी होती है, सदियों तक सुगंध देने वाली।
गंतव्य की प्राप्ति से पूर्व उसका निर्धारण आवश्यक है। मार्ग लंबा हो या छोटा, उसका सही ज्ञान और समुचित गतिशीलता गन्ता को गन्तव्य से मिला देती है। गतिशीलता का महत्व है परंतु वह गंतव्य पर आधारित है। यदि हमारा गंतव्य/लक्ष्य महत्वपूर्ण है तो गतिशीलता भी महत्वपूर्ण है। लक्ष्य निर्धारण हो जाने के बाद भी आलस्य और प्रमाद व्यक्ति को गतिशील और क्रियाशील नहीं बनने देता। समीचीन पुरुषार्थ हो तो गंतव्य निकट होता चला जाता है। मनुष्य के पग-पग पर समस्याओं का जाल बिछा हुआ है। उसे समेटने के लिए उसके पास दिमाग है। वह समाधान खोजे और अपना पथ स्वयं प्रशस्त करे। समस्याओं के सामने घुटने टिकाने वाला व्यक्ति अपने जीवन में सफल नहीं हो सकता। इसीलिये एलिन की ने एक बार कहा था-‘‘भविष्य के बारे में बताने का बेहतरीन तरीका है उसे खुद गढ़ना।’’

 

मनुष्य अपनी समस्या का समाधान दूसरों से चाहता है। दूसरे लोग सहयोगी बन सकते हैं, उपाय सुझा सकते है, पर समाधान नहीं कर सकते। समस्याओं का उत्स व्यक्ति स्वयं होता है। समाधान भी स्वयं से मिलता है। मार्ग में अवरोध भी आ सकते हैं। उन्हें उत्साह और साहस के साथ पार करना होता है। कहीं अपमान मिलता है, कहीं निराशा का कुहासा सामने आता है, कहीं असफलता सहचरी के रूप में दिखाई देती है, इन स्थितियों का सम्यक् विश्लेषण इनसे मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उसके अभाव में तत्कालिक आवेश और असुविचारित साहसिक निर्णय व्यक्ति को बहुत पीछे भी ढकेल सकता है। जैसा कि जोएल ओस्टीन ने कहा है-‘‘अपनी परिस्थिति का वर्णन करने के लिए अपने शब्दों का इस्तेमाल न करें। उसकी बजाय अपनी परिस्थितियां को बदलने के लिए अपने शब्दों का इस्तेमाल करें।’’

 

अधिकांश मनुष्यों के दुर्भाग्य का मूल कारण यही होता है कि उन्हें अपने ऊपर भरोसा नहीं होता। वे अपने भाग्य को ही कोसने में अपना बहुमूल्य समय नष्ट कर देते हैं। जो व्यक्ति अपने को निर्बल और कमजोर समझता है उस व्यक्ति को कभी विजय नहीं मिल सकती। अपने को छोटा समझने वाला व्यक्ति इस संसार में सदा कमजोर समझा जाता है। उस व्यक्ति को कभी वह उत्तम पदार्थ नहीं मिल पाते जो सदैव यह कहकर अपने भाग्य को कोसता है कि वह पदार्थ मेरे भाग्य में नहीं था। उत्तम पदार्थ उस व्यक्ति को प्राप्त होते हैं जो उन्हें अपनी शक्ति से प्राप्त कर सकता है। हर व्यक्ति में शक्ति का जागरण और उस शक्ति का रचनात्मक दिशा में उपयोग सुखी परिवार अभियान का हमारा मूल उद्देश्य है।

 

प्रेषकः
(ललित गर्ग)
SendShare1874Tweet1172Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

मध्यप्रदेश में बारिश का जोर, 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; 9 जिले ऑरेंज जोन में

September 4, 2026

पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सराहा, वैश्विक शांति के लिए संवाद-कूटनीति को बताया जरूरी

September 3, 2026

CM मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

September 3, 2026

अमेरिका में भारतीयों के ग्रीन कार्ड का इंतजार बढ़ा, EB-1 वीजा कोटा खत्म होने का खतरा

September 3, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10566 shares
    Share 4226 Tweet 2642
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7037 shares
    Share 2815 Tweet 1759
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

मध्यप्रदेश में बारिश का जोर, 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; 9 जिले ऑरेंज जोन में

September 4, 2026

पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सराहा, वैश्विक शांति के लिए संवाद-कूटनीति को बताया जरूरी

September 3, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.