• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Monday, August 31, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 5, 2026
in उत्तराखंड
5.5k 55
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित रुद्रपुर में खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति की पिटाई के मामले में चर्चा में आए अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सरेंडर से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से सहयोग की अपील की थी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मगर अब अरविंद का एक और वीडियो सामने आया है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं.

दरअसल, 24 फरवरी की दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे. बताया गया कि पीड़ित रेशमबाड़ी निवासी शाहिद खुले मैदान में नमाज पढ़ रहा था. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में माहौल गरमा गया था. पीड़ित शाहिद का आरोप था कि वह मंदिर परिसर से दूर खाली जमीन पर नमाज पढ़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद अरविंद शर्मा वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की.

यें भीपढ़ें :-

बुद्ध को जीवन का हिस्सा बनायें

आधुनिक विचारों में हमारे कुछ मौलिक विचार कहीं खो गए

समय रहते कदम नहीं उठाया तो, एक ओर बेटी समाएगी काल के गाल में !

वहीं, अरविंद शर्मा का कहना था कि वह जिस स्थान पर नमाज पढ़ी जा रही थी, वो मंदिर से संबंधित भूमि है और उन्होंने पहले भी नमाज पढ़ने से मना किया था. उनका आरोप था कि चेतावनी के बावजूद वहां नमाज पढ़कर धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई.

मुस्लिम समुदाय ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिडकुल चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अरविंद शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी. रमजान के महीने में नमाजी की पिटाई का मामला सामने आने के कारण यह मुद्दा और अधिक संवेदनशील हो गया था. पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी.

नाटकीय अंदाज में किया सरेंडर

सोमवार देर रात अरविंद शर्मा अचानक अपने समर्थकों के साथ पंतनगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से सहयोग की अपील करते हुए इसे धर्म युद्ध बताया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पंतनगर थाने के एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया.

एक और वीडियो ने बढ़ाया विवाद

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरविंद शर्मा एक मुस्लिम नाबालिग लड़की से ‘जय श्री राम’ बुलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है और कई लोगों ने इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, फिलहाल अरविंद शर्मा जेल में है और इस पूरे मामले में अगली सुनवाई 6 मार्च को होनी है.

पूर्व पत्नी ने भी दर्ज कराया मुकदमा

उधर, अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी सरिता सक्सेना ने भी उसके खिलाफ दिनेशपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. सरिता सक्सेना का आरोप है कि अरविंद शर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की. पुलिस इस शिकायत की भी जांच कर रही है.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के दौरान क्या परिस्थितियां थीं और क्या अन्य लोग भी इसमें शामिल थे. इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस-प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

SendShare1874Tweet1172Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस

February 17, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

अस्पताल में 54 दिन चली जिंदगी की जंग, मनजीत कौर की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा

August 31, 2026

एमपी में नई लाड़ली बहनों के पंजीयन पर सवाल, जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

August 31, 2026

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को मिलेगी बड़ी सौगात, हरिफाटक से महाकाल लोक तक बनेगी 700 मीटर अंडरपास टनल

August 31, 2026

BJP कार्यसमिति की बैठक में ओरछा की विरासत पर जोर, CM मोहन ने रामराजा मंदिर को बताया गौरव

August 31, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10490 shares
    Share 4196 Tweet 2623
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7014 shares
    Share 2806 Tweet 1754
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

अस्पताल में 54 दिन चली जिंदगी की जंग, मनजीत कौर की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा

August 31, 2026

एमपी में नई लाड़ली बहनों के पंजीयन पर सवाल, जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

August 31, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.