• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Monday, August 24, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home धर्म

12 अगस्त को दिखेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां होगा नजर

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
July 24, 2026
in धर्म
5.5k 55
A A
0
3215 12 959049319446254 589557 049922823250011794 626093971 934779 739023165 1
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter

उज्जैन 

अगर आपको भी खगोलीय घटनाएं अट्रैक्ट करती हैं, सूरज-चांद, तारों और आसमान से प्यार है, तो कैलेंडर पर 12 अगस्त 2026 की तारीख को अभी से मार्क कर लीजिए. इस दिन ब्रह्मांड में एक ऐसी अनोखी घटना होने जा रही है. चमकता हुआ सूरज अचानक गायब हो जाएगा, भरी दुपहरी में शाम सा नजारा होगा और दिन के उजाले में अंधेरा छाने लगेगा. इस दिन साल 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) लग रहा है, जो इस दशक का सबसे अनोखा और भव्य खगोलीय नजारा होने वाला है. अगर आप भी इस अद्भुत ‘कॉस्मिक शो’ के गवाह बनना चाहते हैं, तो यहां जानिए साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

यें भीपढ़ें :-

साइंटिफिक एविडेंस साथ में दिखे ….बाबा रामदेव

सावन में शिवधामों का रहस्य, त्र्यंबकेश्वर और केदारनाथ की अद्भुत कथाएं।

Vastu Tips: गलत दिशा में सिर रखकर सोना बना सकता है कंगाल! जानें वास्तु के अनुसार सोने का सही तरीका, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या होता है
जब चांद, धरती और सूरज के बीच में इस तरह आ जाता है कि वह सूरज की रोशनी को पूरी तरह से ढक लेता है, तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं. जब चांद सूरज को पूरी तरह छुपा देता है, जिसे ‘टोटैलिटी’ कहते हैं, तब कुछ मिनटों के लिए दिन में ही शाम या रात जैसा नजारा हो जाता है. चिड़ियां अपने घोंसलों में लौटने लगती हैं और मौसम सुहाना हो जाता है। 

सूर्य ग्रहण 2026 कब लगेगा?
यह ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण दोपहर के समय शुरू होगा और शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देगा. हालांकि, हर देश में इसका समय अलग-अलग होगा, क्योंकि ग्रहण का रास्ता पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरेगा। 

यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
यह खूबसूरत नजारा दुनिया के कुछ खास हिस्सों में ही पूरी तरह दिखाई देगा. इसकी शुरुआत दोपहर के वक्त रूस से होगी. इसके बाद ग्रीनलैंड के बर्फीले तटों से होते हुए आइसलैंड पहुंचेगा. आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक (Reykjavík) में यह करीब 1 मिनट तक दिखेगा. आइसलैंड में ऐसा नजारा साल 1954 के बाद अब दिखने जा रहा है. शाम के वक्त (स्थानीय समय अनुसार रात 8:30 बजे के करीब) यह ग्रहण स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. स्पेन के खूबसूरत द्वीपों पर सूर्यास्त के साथ ही यह ग्रहण खत्म हो जाएगा। 

भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देगा या नहीं
अगर आप इन देशों में नहीं हैं, तब भी निराश होने की जरूरत नहीं है. पूरे ब्रिटेन (UK), कनाडा, अमेरिका के उत्तरी हिस्सों और अफ्रीका के कुछ देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा, यानी वहां ऐसा लगेगा जैसे चांद ने सूरज का एक छोटा सा टुकड़ा ‘काट’ लिया हो. भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन आप इसे घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। 

कब और कितनी देर के लिए दिखेगा सूर्यग्रहण?
सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण समुद्र के बीच में 2 मिनट और 18 सेकंड तक रहेगा. अलग-अलग शहरों में इसका समय वहां के लोकल टाइम के हिसाब से अलग होगा. जैसे आइसलैंड में शाम 5:48 बजे और स्पेन में रात 8:30 बजे से ठीक पहले दिखाई देगा. वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। 

चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव:
चंद्र ग्रहण की घटना को किसी भी तरह से शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह, वृश्चिक, मकर, और कुंभ राशि के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस समय इन राशियों को नकारात्मक फलों की प्राप्ति हो सकती है।

चंद्र ग्रहण का कितने बजे से शुरू होगा:
भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 39 मिनट की मानी जा रही है।

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण:
28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में लगेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में और सूर्य सिंह राशि में केतु के साथ गोचर करेंगे। पूर्णिमा के दिन सूर्य राहु से और चंद्रमा केतु से कुछ देशों में 10 डिग्री की दूरी पर रहेंगे, जिससे उन जगहों पर ग्रहण की स्थिति बनेगी।

चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं:
भारत में यह ग्रहण दिन में लगेगा, जिसके कारण चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा। भारत में चंद्र ग्रहण के समय उजाला हो जाएगा और चंद्रास्त रहेगा, जिसके कारण यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में नहीं दिखने के कारण चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। देश में सूतक काल नहीं लगने के कारण रक्षा बंधन का त्योहार बिना किसी बाधा के पूरे दिन मनाया जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण किन देशों में नजर आएगा:
चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप में दिखाई देगा।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात को शुरू हो रहा है। इसलिए भारत में नजर नहीं आने वाला है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलने वाला है।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा की नहीं?
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि किसी भी सूर्य ग्रहण होने के करीब 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। इस दौरान हर तरह के शुभ,स मांगलिक कामों में पाबंदी लगने से लेकर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धि के बाद मंदिरों का कपाट खोलने के साथ शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। ग्रहण के दौरान जप करना लाभकारी माना जाता है। हालांकि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किन-किन जगहों पर दिखाई देगा दूसरा सूर्य ग्रहण
बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन, आर्कटिक क्षेत्र और स्पेन सहित यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

क्या सूर्य ग्रहण पर दिन में छा जाएगा अंधेरा?
बता दें कि 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ऐसे में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक देगा। ऐसे में कुछ जगहों पर कुछ मिनटों के लिए दिन में ही पूरी तरह से अंधेरा हो जाएगा। बता दें कि ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के उत्तरी भाग, पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी छोटे हिस्से, रूस के कुछ उत्तरी क्षेत्र आदि जगहों में कुछ मिनटों के लिए अंधेरा हो सकता है।

दूसरा सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है। सूर्य इस राशि में गुरु के साथ विराजमान होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिलने वाला है। इन राशियों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ नए काम आरंभ कर सकते हैं। आय के क्षेत्र में ही लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। हालांकि अपनी वाणी में कंट्रोल रखने की जरूरत है, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

सूर्यग्रहण कैसे सुरक्षित तरीके से देखें?

1. सूरज को सीधे नंगी आंखों से देखना आपकी आंखों को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए खास चश्मे (Eclipse Glasses) का इस्तेमाल करें। 

2. आम धूप के चश्मे (Sunglasses) लगाकर इसे बिल्कुल न देखें. इसके लिए सर्टिफाइड सोलर फिल्टर वाले चश्मों का ही इस्तेमाल करें। 

3. अगर आपके पास चश्मा नहीं है, तो आप पिनहोल कैमरा (Pinhole Camera) यूज कर सकते हैं. यानी एक गत्ते में छोटा सा छेद करके सफेद कागज पर सूरज की परछाई बनाकर उसे देख सकते हैं। 

4. आंशिक ग्रहण के दौरान पेड़ों की पत्तियों के बीच से छनकर आने वाली रोशनी जमीन पर सूरज का खूबसूरत आकार बनाती है, जो देखने में बहुत मजेदार लगती है। 

SendShare1874Tweet1172
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

9574 aaj ka rashifal 16 august 2026 383218 540059 156346996812631351515 660817 708072905651161
धर्म

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेगा लाभ

August 16, 2026
5.9k
9454 079284994447770631702731732 606494 117583236884113 596754611927229
धर्म

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

August 16, 2026
5.9k
9333 397136604257216 005099947092955 981753 10 080004026419997 282865341275
धर्म

कैलाश पर्वत के 10 रहस्य, जहां समय बदलने से लेकर शंभाला नगरी तक के दावे

August 16, 2026
5.9k
9331 393393003377 323014 324443390519 347904121 205689895433647573 2027 677727
धर्म

राहु ने बदली चाल, अप्रैल 2027 तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा धन

August 16, 2026
5.9k
9335 748066512304 460318 393516676181407 458178 7 851997856492563 369559 066
धर्म

सड़क पर दिखें ये 7 चीजें तो रहें सावधान, धार्मिक मान्यताओं में बताया अशुभ संकेत

August 15, 2026
5.9k
rashifal 1 11 4 780x470 1
धर्म

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें धन, करियर और प्रेम का हाल

August 15, 2026
5.9k
9196 aaj ka rashifal 14 august 2026 12 148709827912942520518 237585 934675263092 107912248024824
धर्म

Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल

August 14, 2026
5.9k
9077 15 977336757559769 437047 877342578 815392 370630270373435049629 422269
धर्म

15 अगस्त से बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

August 13, 2026
5.9k
9080 398196001632 451350705075 529577168 760073824758623 921566018418 778
धर्म

सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति, अगले ढाई दिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

August 13, 2026
5.9k
9056 aaj ka rashifal 13 august 2026 12 123636586076756502024 857624 582181946 998103120417 128
धर्म

Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल

August 13, 2026
5.9k
8961 266627563 611703787280368204488258 680074 478150100246201810 752134
धर्म

चार राजयोगों का दुर्लभ महासंयोग, मेष समेत इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

August 12, 2026
5.9k
8959 891996 579098910 360902 620849899575981 565427731839532 827860157490
धर्म

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा; जानें कहां-कहां दिखेगा

August 12, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
IMG 20260815 WA0032

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026

नकली कंपनियों के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, ED ने कसा शिकंजा

August 24, 2026
image 2026 05 3fc8789d4ccf8b26526ddb279a58645a

सुबह दिखाई देने वाली ये चीजें मानी जाती हैं शुभ, दिनभर बनी रहती है सकारात्मकता

August 24, 2026
file 00000000ea6482088048abcc8e5c5871

AI की वजह से नौकरियां बढ़ रही हैं, घट नहीं: बदलते दौर में रोजगार के नए अवसर

August 24, 2026
rashifal 1 11 129 2 780x470 1

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का भविष्यफल

August 24, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10325 shares
    Share 4130 Tweet 2581
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6989 shares
    Share 2796 Tweet 1747
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5691 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

नकली कंपनियों के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, ED ने कसा शिकंजा

August 24, 2026
image 2026 05 3fc8789d4ccf8b26526ddb279a58645a

सुबह दिखाई देने वाली ये चीजें मानी जाती हैं शुभ, दिनभर बनी रहती है सकारात्मकता

August 24, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.