सत्यम् लाइव, 27 अगस्त 2021, दिल्ली।। अफगानिस्तान के काबुल हवाई अड्डा के बाहर हुए लगातार दो बम धमाकों ने पूरे तरह से दहल दिया है। वहीं मध्य अमेरिकी के कमांडर जनरल केनेथ एफ मैकेंजी जूनियर ने कहा कि काबुल में हुए इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमले में हमारे 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए तथा 15 अन्य घायल हो गए। इस हमले के बावजूद भी काबुल से निकासी के मिशन को जारी रखे हुए हैं। साथ ही ये भी कहा कि विस्फोट के बाद कई बंदूकधारियों ने गोलियां भी चलाई हैं। मैकेंजी ने हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने इसे आंतकी हमला बताया है।
विशेष जानकारी के अनुसार अमेरिकी दूतावास की ओर से गत बुधवार की शाम को अलर्ट के साथ नागरिकों को सलाह दी गई थी कि वे एयरपोर्ट की ओर जाना टालें जो लोग पहले से एयरपोर्ट के गेट पर मौजूद हैं, वे भी तत्काल वहां से चले जाएं। आस्ट्रेलिया ने भी अपने लोगों को यही सलाह दी थी। ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के मंत्री जेम्स हैपी ने बताया कि एक बड़े हमले की बड़ी विश्वसनीय रिपोर्ट आई थी इसलिए लोगों को एयरपोर्ट से दूर चले जाना चाहिए।
सुनील शुक्ल





















