सत्यम् लाइव, 6 सितम्बर 2020, दिल्ली।। कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हो पाया है कि तभी डेंगू से वचाव के लिये दिल्ली सरकार ने अभियान प्रारम्भ कर दिया हैै। इतना सैनेटाइजर दिल्ली में छिडकाव हो चुका है जिससे एक मात्र वायरस कोरोना ही मारा है शायद उस वायरस से डेंगू का मच्छर नहीं मरता है। भयंकर बाढ झेल रहे बिहार, असम और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों को छोडकर डेंगू की रोकथाम के लिये दिल्ली सरकार पहले जागरूक हो गयी है वो भी शरद ऋतु के आगमन केे बाद। कल दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दस सप्ताह के अभियान की शुरुआत रविवार को करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले साल ‘दस हफ्ते, दस बजे दस मिनट’ अभियान को कई हस्तियों और सरकारी अधिकारियों का समर्थन मिला था। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि छह सितंबर से शुरू होने वाला अभियान हर रविवार को जारी रहेगा। वक्तव्य के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 10 बजे अभियान की शुरुआत करेंगे।
सुनील शुक्ल





















