• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, October 20, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

सीएम आवास के चारों पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दी है और किसी को भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है- सौरभ भारद्वाज

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
December 8, 2020
in भारत, राजनीति
5.6k 57
A A
0
सीएम आवास के चारों पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दी है और किसी को भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है- सौरभ भारद्वाज
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

सत्‍यम् लाइव, 08 दिसम्बर, 2020, दिल्ली : आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिंघु बाॅर्डर पर किसानों से मुलाकात कर भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन करने के ऐलान के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। पुलिस ने सीएम आवास के चारों पर बैरिकेटिंग कर दी है और किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। सीएम से मिलने पहुंचे ‘आप’ विधायकों को पुलिस ने पीटा और मिलने नहीं दिया, जबकि आवास पर धरना दे रहे भाजपा नेताओं की पुलिस खातीरदारी कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को डर है कि किसानों के भारत बंद में सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हो गए, तो उसके झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा। इसीलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों का आंदोलन चलने तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसान पिछले 6 महीने से काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। इसीलिए आज किसानों को दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास पर नजरबंद किए जाने पर प्रेसवार्ता कर दिल्ली व देश के लोगों से इसकी जानकारी साझा की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसानों का आंदोलन जब से दिल्ली तक पहुंचा है, केंद्र सरकार काफी घबराई हुई है। केंद्र सरकार ने सोचा था कि लाखों किसानों को दिल्ली के स्टेडियमों में जेल बनाकर कैद कर लिया जाएगा, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह करने से मना कर दिया।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

काला सागर में खतरा बढ़ा, भारतीय नाविकों के लिए सरकार की एडवाइजरी जारी

संकट गहरा रहा है राजस्‍थान सरकार पर

बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार

केंद्र सरकार के दवाब के बावजूद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। दिल्ली सरकार का मानना है कि किसान पिछले 6 महीने से अपने-अपने राज्यों में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने इनकी बात नहीं सुनी। इसलिए आज इनको दिल्ली के तरफ आना पड़ा है, ताकि केंद्र सरकार इनकी बातों को सुने।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ किसानों से मिलने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे थे। सीएम ने किसानों से कहा कि मैं एक सेवादार की तरह पूरी सरकार के साथ आपकी सेवा करूंगा। आपकी सहूलियतों की चिंता दिल्ली सरकार को है। जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिल कर उन्हें समर्थन देकर आए हैं, तभी से केंद्र सरकार घमंड के कारण तनाव में है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के चुने हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने ही घर में चारों तरफ से बेरीकेटिंग कर नजरबंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से न कोई मिल सकता है और न वे बाहर आ सकते हैं। 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे विधायकों की कल बैठक थी। जब वे मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गए, तो दिल्ली पुलिस ने हमारे विधायकों को पीटा। विधायकों को उठाकर सड़क पर फेंका गया। मुख्यमंत्री से जो कार्यकर्ता मिलने गए, उनको भी नहीं मिलने दिया गया। मुख्यमंत्री के दरवाजे पर भाजपा के नेताओं को बैठाकर उनकी खातीरदारी की जा रही है।

आवास के चारों तरफ बैरिकेटिग कर दी गई है, जिसके कारण कोई नहीं जा सकता है। यहां तक कि मेड भी मुख्यमंत्री के घर में नहीं जा पा रही है। केंद्र सरकार को यह डर सता रहा है कि भारत बंद में आज अगर दिल्ली का चुना हुआ मुख्यमंत्री किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो गया, तो केंद्र सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा कि सब कुछ सही है और ठीक चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के लोगों से जब बात की गई, तो पुलिस ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पुलिस कमिश्नर से भी आप बात करेंगे, तब भी कोई फायदा नहीं है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को कल बताया गया था कि दिल्ली पुलिस ने चारों तरफ से मुख्यमंत्री के आवास को घेरा हुआ है। इस पर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर अपनी असमर्थता जाहिर कर दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारी बता रहे हैं कि एमएचए से सीधे आदेश आए हुए हैं कि जब तक किसानों का प्रदर्शन चल रहा है, सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके घर में ही नजरबंद रखो। ऐसे में आज हमारे सारे साथी आईटीओ के ऑफिस में इकट्ठा हुए हैं।

ये भी पढ़े: 95 साल की जिमनास्ट के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर!

हम सब लोग यहां से अरविंद केजरीवाल जी के आवास की तरफ जाएंगे। दिल्ली पुलिस अगर रोकेगी तो हमारा कोई भी साथी पुलिस के साथ हिंसा की बात भी नहीं करेगा और न ही कोई अपशब्द कहेगा। मगर हम सब लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर जाकर मुख्यमंत्री जी को वहां से निकालेंगे। किसानों के प्रदर्शन के साथ हम अरविंद केजरीवाल को खड़े होना देखना चाहते हैं।

योगेश कुमार (संवाददाता)

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता
दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
5.9k
पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
भारत

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

October 15, 2026
5.9k
उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार
भारत

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

October 14, 2026
5.9k
सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई
भारत

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

October 14, 2026
5.9k
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500
भारत

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

October 13, 2026
5.9k
Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत
भारत

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

October 13, 2026
5.9k
CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग
भारत

CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग

October 13, 2026
5.9k
चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम
भारत

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
5.9k
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज
भारत

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
5.9k
Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट
भारत

Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

October 9, 2026
5.9k
UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारत

UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

October 9, 2026
5.9k
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार
भारत

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार

October 8, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

October 19, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

October 17, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10894 shares
    Share
    4358
    Tweet 2724
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7177 shares
    Share
    2871
    Tweet 1794
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5705 shares
    Share
    2282
    Tweet 1426
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5497 shares
    Share
    2199
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बंद का असर, फूल-प्रसाद तक नहीं मिले; श्रद्धालु परेशान

October 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.