सत्यम् लाइव, 10 जून 2021, दिल्ली।। राजधानी देहरादून में प्री-मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों को खौफजदा कर दिया है। यहां मालदेवता में बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बुधवार देर रात राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई। जिस वजह से देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। जिससे सड़क बाधित हुई है जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि अथवा पशु हानि अथवा संपत्ति हानि नहीं है उक्त मलबा आने से केवल सड़क मार्ग बाधित हुआ है स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है , मौके पर जेसीबी मशीनें से सड़क खुलवाने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही सड़क आवागमन हेतु खोल दी जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में प्री मानसून शावर तेज होने के आसार हैं।
सुनील शुक्ल





















