सत्यम् लाइव, दिल्ली : एसीपी स्वरूप नगर नरेंद्र त्यागी कोविड-19 को लेकर थाना भलस्वा डेरी में लगातार सामाजिक दूरी के पालन पर जोर दें रहे हैं तथा बिना मास्क वालों को भी नहीं बख्शा जा रहा है । इस मामले में उनका रुख बहुत ही सख्त है परंतु आज उनका एक अनोखा ही रूप देखने को मिला। वह अपने अमले के साथ मुकुंदपुर चौक पर मौजूद रहे । उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को मास्क वितरित किया साथ ही साथ उन्हें दिल्ली सरकार की गाइडलाइन को पालन करने की शपथ दिलवाई। यह बड़ी ही अनोखी तथा सराहनीय पहल है। उन्होंने शपथ के बाद वहां मौजूद लोगों को समझाया की सामाजिक दूरी और मास्क का उपयोग कितना जरूरी है । वहाँ पर मौजूद लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया तथा मास्क का उपयोग किया । साथ ही एसीपी नरेंद्र त्यागी को आश्वासन दिया कि सभी लोग अपने अपने गली मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और दिल्ली सरकार के गाइडलाइन को पालन करवाने का आग्रह करेंगे। एसीपी नरेंद्र त्यागी की इस अनूठी पहल को लोगों ने काफी सराहा और जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया।
संवददाता- मनोज सिंह





















