सत्यम् लाइव, 25 मई 2021, दिल्ली।। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अपना प्राॅस्पेक्टस जारी कर दिया है। जामिया में चल रहे विभिन्न कोर्सो और विषयों के एडमिशन प्रक्रिया के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई है। जामिया के प्राॅस्पेक्टस के अनुसार, ऑनलाइन प्राॅस्पेक्टस 17 मई को उपलब्ध करा दिया गया है। जामिया विश्व विद्यालय में पढ़ने इच्छुक विद्यार्थियों 17 मई से 30 जून 2021 तक ऑनलाइन फाॅर्म जमा करा सकते हैं। 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच अपने आवेदन फाॅर्म में संशोधन कर सकते है, और 15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे। प्रॅास्पेक्टस के मुताबिक जामिया में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को होगी और इस में सफल अभ्यार्थी 30 सितम्बर तक प्रवेश के लिए दावा कर सकेंगे। और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जामिया विश्वविद्यालय के वेबसाइट को सर्च कर सकते है।
मंसूर आलम





















