सत्यम् लाइव, 27 जून, 2021, दिल्ली।। देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओनपन यूनिवर्सिटी) हर साल नए कोर्स को लाॅच करती है। इस यूनिवर्सिटी में लगभग सभी कोर्स की पढ़ाई होती है। सर्टीफिकेट, ग्रेजुएशन कोर्स, मास्टर कोर्स आदि। अभी हाल ही में इग्नू ने एक और नया कोर्स शुरू किया है। ज्योतिष में मास्टर डिग्री।
जो लोग या विद्यार्थी ज्योतिष विद्या को सिखना चाहते है। उनके लिए यह सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी है। ज्योतिष में पीजी कोर्स की अवधि दो साल होगी। वहीं इस कोर्स का माध्यम हिंदी होगा। एमएजेवाई(ड।श्रल्) कोर्स की फीस 12,600 रूपये है। आप इग्नू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इस कोर्स से सबंधित और जारकारी भी इसके वेबसाइट से ही प्रोस्टपेक्टस को डाउनलोड कर के जान सकते है।
मंसूर आलम





















