नई दिल्ली।
भा.ज.पा. जनकल्याण मंच के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री संतोष मिश्रा जी ने संगठन को सशक्त एवं विस्तारशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी के नेतृत्व में भीम प्रकाश को दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।
इस अवसर पर पंडित श्री संतोष मिश्रा जी ने कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि भीम प्रकाश जी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी के सानिध्य में एवं दिल्ली प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं जनसंपर्क को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि भीम प्रकाश जी के नेतृत्व में भा.ज.पा. जनकल्याण मंच, दिल्ली प्रदेश की समस्त प्रेस विज्ञप्तियाँ अधिक से अधिक समाचार पत्रों, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुँचेंगी। संगठन को यह भी विश्वास है कि उनके प्रयासों से दिल्ली प्रदेश में संगठन और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जन-सरोकारों से जुड़ा हुआ बनेगा। पंडित संतोष मिश्रा जी ने आगे कहा कि यह दायित्व भीम प्रकाश जी को संगठन के प्रति उनकी लगन, निष्ठा एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए सौंपा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुँचेंगी। इस अवसर पर भा.ज.पा. जनकल्याण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने भीम प्रकाश जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अंत में पंडित संतोष मिश्रा जी ने ईश्वर से प्रदेश मीडिया प्रभारी भीम प्रकाश के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु सतत कार्य करने के निर्देश दिए।






















