गैंगस्टर की सूची अलग से तैयार
पलामू पुलिस सभी आरोपियों के घर जा रही है और उनका भौतिक सत्यापन कर रही है. संगठित अपराध से गैंगस्टरों की सूची को अलग से तैयार किया गया है. उनके खिलाफ थाना में हाजरी की कार्रवाई की जा रही है और जमानतदारों का भी सत्यापन किया जा रहा है.
पिछले पांच वर्ष में जेल से छूटे हुए अपराधी जो आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एवं संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है. नक्सल घटनाओं से जुड़े आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है. 1214 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है और विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई हो रही है. – रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू
मनातू और टाउन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक अपराधी रडार पर
पुलिस सबसे अधिक मनातू एवं टाउन थाना क्षेत्र से सबसे अधिक अपराधियों को रडार पर लिया है. मनातू में 282 जबकि टाउन में 177 अपराधियों को रडार पर लिया गया है. मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 44 गैंगस्टरों को चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. मनातू में सबसे अधिक 194 लोग एनडीपीएस के आरोपी हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है.
नक्सल एवं नक्सलियों के समर्थकों को अलग से चिन्हित किया गया है और कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने चैनपुर के 106, सदर 105, छत्तरपुर 79, पांकी 70, बिश्रामपुर 57, हुसैनाबाद 49, हरिहरगंज 48, पाटन 44, तरहसी 44, पड़वा 33, लेस्लीगंज 29, पिपराटांड़ 27, नावाजयपुर 26, रेहला 19, हैदरनगर 18, नौडीहा बाजार 18, पांडू 15, सतबरवा 14, मोहम्मदगंज 12, उंटारी रोड 11, नावा बाजार 05 और रामगढ़ से 05 आरोपियों को रडार पर लिया है.