अखिल भारत हिन्दू महासभा के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने अवगत कराया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के नेतृत्व में निदान फाउंडेशन द्वारा, धर्म कला संस्कृति ट्रस्ट एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत विजय पांडेय जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तथा श्री विशाल गुप्ता, संस्थापक, निदान फाउंडेशन के तत्वावधान में आज प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक गोल्डन क्राउन, लॉन नंबर-1, वेलवेट, सेक्टर-12, रोहिणी, नई दिल्ली में महिला जागरूकता सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दूबे जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह में समस्त प्रदेशवासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है।





















