• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Sunday, September 6, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home विदेश

दुनिया में PM मोदी का डंका: इजराइल ने दिया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल, फिलिस्तीन से भी मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 26, 2026
in विदेश
5.5k 56
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया. भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं. यह इजराइली संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है. नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया. यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इजराइल की चिरस्थायी मित्रता को दिया गया सम्मान है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं नेसेट पदक प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं. यह किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि भारत और इज़राइल की चिरस्थायी मित्रता का सम्मान है. यह उन साझा मूल्यों को दर्शाता है, जो हमारे दोनों राष्ट्रों का मार्गदर्शन करते हैं.

यें भीपढ़ें :-

मुस्लिम विरोधी का आरोप, ब्रिटेनी 2 नेता गिरफ्तार

जापान में फिर आया 6.0 रिएक्‍टर का भूकम्प

facebook ने किए, 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स बंद

इजराइल और फिलिस्तीन से मिला सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विरले वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन से सम्मानित किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है.

कई देशों से मिला सम्मान

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किए गए 28 से अधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की विशिष्ट सूची में नवीनतम है. जिनमें हाल ही उन्हें मिले ऑर्डर ऑफ ओमान और इथियोपिया के ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया तथा कुवैत के ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर शामिल है. यह प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में इज़राइल की दूसरी यात्रा है. जुलाई 2017 में उनकी पहली यात्रा के दौरान भारत-इजराइल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था.

इजराइली संसद के सदस्यों से बातचीत

नेसेट में अपने भाषण के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली संसद के सदस्यों से बातचीत की. सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं. प्रधानमंत्री मोदी को उनके भाषण के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसे जोरदार तालियों से भी सराहा गया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इजराइल के संकल्प, साहस और उपलब्धियों के प्रति बहुत सम्मान है.

उन्होंने कहा कि आधुनिक राज्यों के रूप में एक-दूसरे से संबंध स्थापित करने से बहुत पहले, हम दो हजार साल से भी अधिक पुराने संबंधों से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि यहूदी व्यापारी भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले समुद्री मार्गों से यात्रा करते थे. वे अवसर और सम्मान की तलाश में आए थे. और भारत में वे हमारे ही एक सदस्य बन गए.

भारत में बिना भेदभाव के रहते हैं यहूदी

यहूदी समुदाय भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के भय के बिना रहे हैं. उन्होंने अपने धर्म को संरक्षित रखा है और समाज में पूरी तरह से भाग लिया है. यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व का स्रोत है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इजराइल साझेदारी के केंद्र में हमारे लोगों के बीच के संबंध हैं. उन्होंने कहा, जब मैंने पहली बार 2006 में इजराइल का दौरा किया था, तब वहां मुट्ठी भर योग केंद्र थे.

युवा इजराइलियों को भारत आने का निमंत्रण

आज, ऐसा लगता है कि लगभग हर मोहल्ले में योग का अभ्यास किया जाता है. मुझे बताया गया है कि आयुर्वेद में भी लोगों की रुचि बढ़ रही है. मैं अधिक से अधिक युवा इजराइलियों को भारत की यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता हूं. वे हमारे समाज की जीवंतता को देखेंगे और अनुभव करेंगे कि समग्र स्वास्थ्य शरीर और मन के लिए क्या कर सकता है. उन्होंने बताया कि भारतीय संसद ने इजराइल के लिए एक संसदीय मैत्री समूह की स्थापना की है. मैं आप सभी को भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं और हमारे सांसदों के बीच और अधिक आदान-प्रदान की आशा करता हूं.

SendShare1877Tweet1173Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

विदेश

आज का राशिफल — 6 सितंबर 2026, रविवार

September 6, 2026
5.9k
विदेश

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा संकट: IAEA ने माना नियमों का पालन नहीं, क्या अब लगेगा प्रतिबंध?

September 5, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल 5 सितंबर 2026: ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

September 5, 2026
5.9k
विदेश

अमेरिका में भारतीयों के ग्रीन कार्ड का इंतजार बढ़ा, EB-1 वीजा कोटा खत्म होने का खतरा

September 3, 2026
5.9k
विदेश

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, पीएम बालेंद्र शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद और क्लाइमेट जस्टिस

September 3, 2026
5.9k
विदेश

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर ऐसे करें पूजा की तैयारी, जानें पूजा विधि और व्रत के जरूरी नियम

September 3, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल — 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
5.9k
विदेश

200 दिन समुद्र में रहने के बाद पटाया पहुंचे 5 हजार अमेरिकी सैनिक, सेक्स ट्रेड पर बढ़ी पुलिस की निगरानी

September 2, 2026
5.9k
विदेश

नेपाल में प्राकृतिक आपदा से तबाही: मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से ज्यादा लोग लापता; राहत-बचाव में जुटी अंतरराष्ट्रीय टीमें

September 2, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल — 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
5.9k
विदेश

जन्माष्टमी से पहले घर में जरूर लेकर आएं ये 5 चीजें, तभी जन्मोत्सव की कर पाएंगे शुरुआत

September 1, 2026
5.9k
विदेश

आज का राशिफल: 1 सितंबर 2026 — इन राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 1, 2026
5.9k
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बच सकी जान

September 6, 2026

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर

September 6, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.