• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, November 3, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

संसद मानसून सत्र: ‘वंदे मातरम’ समेत 7 बड़े बिल एजेंडे में, अमित शाह पेश करेंगे अहम प्रस्ताव

by
July 20, 2026
in भारत
5.5k 55
A A
0
संसद मानसून सत्र: ‘वंदे मातरम’ समेत 7 बड़े बिल एजेंडे में, अमित शाह पेश करेंगे अहम प्रस्ताव
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली 
  
संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाने की तैयारी है. केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में सोमवार को एक नया बिल पेश करने जा रही है। 

सोमवार को संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को सदन के पटल पर रखेंगे. संसद के एजेंडे के मुताबिक, इस विधेयक का नाम ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ है। 

ये नया विधेयक ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ में संशोधन करेगा. अब इस नए संशोधन विधेयक के जरिए सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ही समान कानूनी और वैधानिक संरक्षण देना चाहती है। 

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलुहान शव

राष्ट्रपति ने किया गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, टाटा सूमो पर पहाड़ गिरा, 13 लोगों की मौत

‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर होगी सजा
‘वंदे मातरम’ के मौजूदा 1971 के कानून के तहत देश के राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे- राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा), संविधान और राष्ट्रगान (जन गण मन) का अनादर या अपमान करना एक बड़ा अपराध है. इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। 

अपमान या बाधा डालने पर क्या हैं नए नियम?
इस विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक, अब से अगर कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गाए जाने के दौरान किसी भी तरह की रुकावट पैदा करता है, तो उसे सजा दी जाएगी. इसके अलावा, किसी भी रूप में राष्ट्रीय गीत का अपमान करने या उसका अनादर करने वाले को भी अपराधी माना जाएगा। 

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बड़ा फैसला
सरकार की ओर से राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने की ये पहल ऐसे समय में हो रही है, जब देश भर में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह मनाए जा रहे हैं। 

इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया था. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के जरिए उन सभी आधिकारिक और सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को बजाना या गाना अनिवार्य कर दिया गया था, जहां राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाता है. अब इस नए कानून के आने के बाद राष्ट्रीय गीत का सम्मान न करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। 

परिसीमन और राम मंदिर विवाद सहित 7 अहम बिल एजेंडे में, सरकार के सामने विपक्ष की कड़ी परीक्षा

संसद में आज सोमवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि जहां एक ओर सरकार पूर्व सत्र में पारित न हो पाए परिसीमन संबंधित संविधान संशोधन विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्ष परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. परिसीमन संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को हालांकि अभी तक विधायी एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है। 

कुछ विपक्षी दलों में टूट के कारण बने नए राजनीतिक समीकरणों के बीच संसद का नया सत्र शुरू होने जा रहा है. यह सत्र कई बड़े और विवादित मुद्दों के साये में शुरू होगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार के भी ‘आक्रामक रुख’ अपनाने की संभावना है और मानसून सत्र के दौरान उसकी ‘प्राथमिकता’ विधेयकों को पारित कराने की होगी। 

परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर टकराव की स्थिति बन गई है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखा था. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के रणनीतिकार महिला आरक्षण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को लागू करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के प्रयास में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसके लिए एक आक्रामक रणनीति बनाने की योजना बना रही है। 

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को हालांकि भरोसा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दल इस विधेयक का विरोध जारी रखेंगे, लेकिन राकांपा (शप) और शिवसेना (उबाठा) समेत कई विपक्षी दल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि मसौदा कानून में राज्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रावधान किए जाते हैं, तो वे सरकार के इस कदम के लिए तैयार हो सकते हैं. अप्रैल में हुए विशेष सत्र में खारिज हुए 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करने वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने भी कहा है कि वह नये मसौदे की समीक्षा करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देगी. इस पार्टी ने कांग्रेस से अपना रास्ता अलग कर लिया है और बैठने की अलग व्यवस्था की मांग की है। 

ADVERTISEMENT

राजनीतिक समीकरणों में हालांकि कुछ और बदलाव भी आए हैं, खासकर पिछले विधानसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन के क्षेत्रीय आधार वाले प्रमुख दलों की करारी हार के बाद. सूत्रों का कहना है कि सरकार 2026 के 131वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने और पारित कराने का एक और प्रयास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सभी की नजरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी हैं, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों के ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ में विलय करने और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से अलग लोकसभा में एक अलग गुट बनाने के मामले में फैसला लेना है। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने एक अलग याचिका के माध्यम से इस विलय को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष चुनौती दी है. बिरला को शिवसेना (उबाठा) के छह सांसदों के एक अन्य दावे पर भी अपना निर्णय लेना है, जिन्होंने लोकसभा में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है. यदि लोकसभा अध्यक्ष दोनों दलों के बागी सांसदों के पक्ष में फैसला देते हैं, तो लोकसभा में राजग की संख्या बढ़ जाएगी. हालांकि, इसके बावजूद वह दो-तिहाई बहुमत से पीछे रहेगा, जो वर्तमान में 540 सदस्यों वाली सदन में 360 सांसदों का है जबकि तीन सीट रिक्त हैं। 

राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के लिए राजग के पास कुछ सीट की कमी है और कुछ सदस्यों के मतदान से दूर रहने से उच्च सदन में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने में मदद मिल सकती है. संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है. मानसून सत्र में विचार और पारित करने के लिए सरकार ने जिन विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, उनमें एफसीआरए संशोधन विधेयक और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक भी शामिल हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए संस्थानों पर कब्जे, राजनीतिक दलों को तोड़ने, घोटालों और भ्रष्टाचार, महंगाई, विदेश नीति की विफलताओं और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों को उठाएगी. विपक्ष अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को भी उठाएगा. सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर यह कह सकती है कि यह मामला “राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा है”. उन्होंने कहा कि सरकार की ‘प्राथमिकता’ मानसून सत्र के दौरान विधेयकों को पारित कराने की होगी। 

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT

सम्बंधित ख़बरें :-

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
भारत

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बढ़ी ठंड; केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

October 15, 2026
5.9k
उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार
भारत

उज्जैन में रावण दहन पर कानूनी विवाद, 4 दशहरा समितियों को लीगल नोटिस; 7 दिन में मांगा शास्त्रीय आधार

October 14, 2026
5.9k
सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई
भारत

सिंधिया राजघराने की ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझा, आज अदालत में सुनवाई

October 14, 2026
5.9k
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500
भारत

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को होगी जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500

October 13, 2026
5.9k
Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत
भारत

Kuno National Park: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; मादा चीता आशा के शावक की मौत

October 13, 2026
5.9k
CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग
भारत

CM योगी का बरेली में बयान- 2017 से पहले त्योहारों पर होते थे उपद्रव, अब सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे लोग

October 13, 2026
5.9k
चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम
भारत

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
5.9k
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज
भारत

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
5.9k
Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट
भारत

Delhi Train Alert: 10 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द, 2 का समय 5 घंटे बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

October 9, 2026
5.9k
UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
भारत

UP News: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

October 9, 2026
5.9k
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार
भारत

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली आखिरी सांस; पुणे के डोणजे गांव में होगा अंतिम संस्कार

October 8, 2026
5.9k
दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’
भारत

दिग्विजय सिंह दशहरा से निकालेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1800 किमी की ‘सत्य, सनातन, स्वाभिमान यात्रा’

October 7, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
राष्ट्रीय एकता मंच ने कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज के समक्ष रखे संगठन के 15 प्रमुख उद्देश्य

राष्ट्रीय एकता मंच ने कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज के समक्ष रखे संगठन के 15 प्रमुख उद्देश्य

October 31, 2026
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में बढ़ाया संगठन का दायरा, अभिषेक सिंह बने महानगर अध्यक्ष

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में बढ़ाया संगठन का दायरा, अभिषेक सिंह बने महानगर अध्यक्ष

October 29, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10966 shares
    Share
    4386
    Tweet 2742
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7219 shares
    Share
    2888
    Tweet 1805
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5735 shares
    Share
    2294
    Tweet 1434
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5499 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.