• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Thursday, September 17, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 1, 2026
in खेल
5.5k 56
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

नई दिल्ली
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो पदक जीते. श्रीलंका के युवा एथलीट रुमेश पाथिरागे ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. खिताबी मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नीरज चोपड़ा के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने अपने पदक से ज्यादा यशवीर सिंह की उपलब्धि को महत्व दिया l  

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि यशवीर सिंह के साथ पोडियम पर खड़े होने का अहसास उनके लिए बेहद खास था. उनके मुताबिक भारतीय जैवलिन थ्रो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यशवीर ने दबाव में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है l

यें भीपढ़ें :-

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के अभियान से पहले नीदरलैंड्स का धमाका, नामीबिया को हराकर पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में पछाड़ा

BBL 2026 Winner: पर्थ स्कॉर्चर्स ने छठी बार जीता खिताब, MI और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर BCCI का बड़ा बयान, लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा आखिरी मैच

नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे एशियन गेम्स की याद आ गई, जब मैं और किशोर जेना दोनों ने भारत के लिए पदक जीते थे. यशवीर ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया. उनके साथ पोडियम साझा करना शानदार अनुभव है.’ नीरज ने यह भी कहा कि कठिन मौसम के बावजूद उन्होंने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया और उनकी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l  

आखिरी थ्रो ने बदल दी किस्मत
कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक पल अपने नाम किया. पहले पांच प्रयासों तक वह पदक की दौड़ में पीछे थे, लेकिन छठे और आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (PB) थ्रो कर उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया. इस थ्रो के साथ उन्होंने अपना पुराना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.72 मीटर भी तोड़ दिया. यश ने पूर्व विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा l  

यशवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती पांच प्रयास उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे थे. यशवीर कहते हैं, ‘शुरुआत में मेरा थ्रो करीब 81 मीटर तक ही जा रहा था. मैंने देखा कि ब्रॉन्ज मेडल की दूरी 82 मीटर के आसपास है. मैंने खुद से कहा कि मैं इससे आगे फेंक सकता हूं. पहले पांच थ्रो अच्छे नहीं रहे, इसलिए आखिरी प्रयास में मैंने पूरी ताकत झोंक दी. वही थ्रो मुझे पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिला गया l

यशवीर सिंह का ऐसा रहा है करियर
यशवीर सिंह ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा के गृह प्रदेश हरियाणा से आते हैं. साल 2022 में इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़कर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं. इसी प्रतियोगिता में उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था. 2025 एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (गुमी) में यशवीर ने 82.57 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था. इसके बाद जून 2025 में ताशकंद में आयोजित जी अर्जुमानोव मेमोरियल प्रतियोगिता में 78.29 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता l  

हालांकि नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में यशवीर सिंह 79.65 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे, जबकि भुवनेश्वर में आयोजित इंडियन ओपन वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में 78.53 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर फिनिश किया. उसी साल टोक्यो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यशवीर 77.51 मीटर का थ्रो ही कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना पाए. लगातार मेहनत का नतीजा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देखने को मिला, जहां उन्होंने अपने करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीत लिया l

यह 2026 सीजन में नीरज चोपड़ा की सिर्फ दूसरी प्रतियोगिता थी. मुश्किल मौसम और तेज हवाओं के बीच उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो किया, जो इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. हालांकि वह 2018 की तरह गोल्ड नहीं जीत सके, लेकिन इस सिल्वर के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जोड़ लिया l

गोल्ड श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम रहा, जिन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया, लेकिन भारत के लिए यह मुकाबला कई मायनों में यादगार बन गया. एक तरफ नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन बेस्ट प्रदर्शन से शानदार वापसी के संकेत दिए, तो दूसरी तरफ यशवीर सिंह ने यह साबित कर दिया कि भारत के पास नीरज के बाद भी विश्व स्तर पर पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर तैयार हैं l  

ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पाकिस्तान के स्टार एथलीट और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. बर्मिंघम 2022 में रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद इस बार अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सके. तीन प्रयासों के बाद वह सिर्फ 77.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही कर पाए और नौवें स्थान पर रहकर टॉप-8 से बाहर हो गए l  

अरशद नदीम की शुरुआत ही खराब रही. उनका पहला प्रयास फाउल हो गया. दूसरे प्रयास में उन्होंने 77.41 मीटर का थ्रो किया, लेकिन तब तक नीरज चोपड़ा, रोहित यादव समेत कई खिलाड़ी 80 मीटर से आगे निकल चुके थे. तीसरे और आखिरी प्रयास में उन्हें वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उनका भाला सिर्फ 75.39 मीटर दूर ही जा सका. इसके साथ ही वह शीर्ष-8 में जगह नहीं बना पाए और मुकाबले से बाहर हो गए l  

यही अरशद नदीम चार साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 90.18 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर चैम्पियन बने थे. यह ना सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड था, बल्कि किसी पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर का बेस्ट प्रदर्शन भी था. वह 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले साउथ एशियाई जैवलिन थ्रोअर भी बने थे. लेकिन ग्लासगो में वही अरशद अपनी पुरानी लय से कोसों दूर नजर आए l  

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से अरशद नदीम का करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा है. फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वह लंबे समय तक प्रतियोगिताओं से बाहर रहे. 2026 सीजन में उनकी वापसी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही l

 

Send
Share1875
Tweet1172
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

खेल

जोकोविच को हराकर दुनिया में छाए मैरियानो नवोने, जानें कौन हैं अर्जेंटीना के ये टेनिस स्टार

August 31, 2026
5.9k
खेल

WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा

August 19, 2026
5.9k
खेल

टी20 के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा नया अंदाज

August 18, 2026
5.9k
खेल

Rishabh Pant Record: टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के, पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 18, 2026
5.9k
खेल

आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त

August 14, 2026
5.9k
खेल

हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

August 13, 2026
5.9k
खेल

श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

August 13, 2026
5.9k
खेल

हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

August 13, 2026
5.9k
खेल

अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन

August 13, 2026
5.9k
खेल

एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

August 13, 2026
5.9k
खेल

विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

August 12, 2026
5.9k
खेल

ODI World Cup 2027: 10 टीमें हुईं कन्फर्म, जानें किन देशों ने पक्की की जगह

August 12, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

सेमीकॉन इंडिया 2026 का आगाज, भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगी नई रफ्तार

September 17, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026

उत्तरी अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

September 16, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10692 shares
    Share
    4277
    Tweet 2673
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7073 shares
    Share
    2829
    Tweet 1768
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share
    2277
    Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5616 shares
    Share
    2246
    Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5495 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सेमीकॉन इंडिया 2026 का आगाज, भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगी नई रफ्तार

September 17, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.