अग्रवाल समाज को लेना होगा एक जुटता संकल्प : मुकेश गोयल
भोपाल, अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की 30वीं महाआरती रविवार को ‘श्री अग्रसेन वाटिका’ आईटीसी पार्क, कमला पार्क के सामने, भोपाल में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रबंधु सपरिवार उपस्थित हुए और समाज, प्रदेश तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस बार महाआरती की मुख्य जजमानी लालघाटी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दर्शन गर्ग ने की । इस दौरान
कैलाश अग्रवाल हेमंत अग्रवाल, मप्र अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गोयल,विनीत अग्रवाल,नितिन गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अग्रबंधु उपस्थित रहे।
’एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना हैं ।
इस महाआरती का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना तथा महाराजा अग्रसेन के “एक ईंट-एक रुपया” के आदर्श सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है। चैत्र नवरात्र 2024 से प्रारंभ हुई यह महाआरती अब समाज की एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा बन चुकी है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान से अग्रबंधुओं के बीच एकता, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को निरंतर बल मिल रहा है।
सभी ने संकल्प लिया कि
आगामी आयोजनों को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
मप्र अग्रवाल महासभा के महामंत्री मुकेश गोयल ने बताया कि आगामी महाआरतियों को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही अग्रवाल समाज को एक जुटता का परिचय देना होगा ।
लकी ड्रॉ निकाला गया और प्रसाद वितरण
महाआरती के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने महाआरती को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगकर्ताओं एवं अग्रबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


























