• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Thursday, April 16, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

अच्छाई को जीने के लिये तैयारी चाहिए

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 30, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 55
A A
0
Narendra Modi
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

दिल्ली (ललित गर्ग): अल्बर्ट आइंस्टाइन ने कहा था कि दुनिया एक बेहद खतरनाक जगह है। उन लोगों की वजह से नहीं, जो बुरा करते हैं, बल्कि लोगों के कारण जो कुछ नहीं करते।’ अब तो इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी बदल रहे हैं, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले की पर्यावरणशास्त्री केटलिन गेनर इस पर विस्तार से अध्ययन कर रही हैं, और वह इस नतीजे पर पहुंची हैं कि अपने आपको हालात के हिसाब से ढालते हुए ये पशु अब दिन में भी सोने लगे हैं। जो बदलाव हो रहा है, उसे साधारण भाषा में कहें, तो अब बहुत से जानवर उल्लू बनते जा रहे हैं। जानवरों में आया यह बदलाव भी इंसानों के कारण ही है। इंसान तो उल्लू बन ही रहा है, वह जानवरों को भी इसके लिये मजबूर कर रहा है, इस बदलाव पर चिन्तन की व्यापक अपेक्षा है।

मि. टोनिस ने भी जीवन का एक बड़ा सच व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति जिस दिन रोना बंद कर देगा, उसी दिन से वह जीना शुरू कर देगा। यह अभिव्यक्ति थके मन और शिथिल देह के साथ उलझन से घिरे जीवन में यकायक उत्साह का संगीत गूंजायमान कर गयी। नैराश्य पर मनुष्य की विजय का सबसे बड़ा प्रमाण है आशावादिता और यही है जीत हासिल करने का उद्घोष। आशावादी होने के अनेेक कारण हैं, इसमें तनिक भी संदेह नहीं। पर निराशा के कारणों की सूची भी लंबी है, इसे भी नकारा नहीं जा सकता। अच्छी बातंे भी रोज दिखने को मिलती हैं, नियमितता भी रोज मिलती है, शुद्धता भी कुछ अंशों में कायम है, सच्चाई और ईमानदारी के उदाहरण भी हमें याद दिलाने जितने मिल जायेेंगे उनको अभी कुछ लोग जी रहे हैं।

यें भीपढ़ें :-

उत्तर कोरिया अब भी अमेरिका के लिए खतरा बना हुआ है

किसी भी वायरस से बचाव का एक मंत्र?

वायरस से बचाव अभियान (भाग-2)

सूर्य रोज समय पर उगता है। चिड़ियां भी तभी चहकती हंै। अखबार रोज आते हैं। ट्रेन रोज चलती हैं, स्कूल रोज लगता है। बैंकों में करोड़ों के लेन-देन रोज होते हैं, लेकिन धोखा देने या गलत काम करने का भय नहीं रहा। रेले लेट हो रही है, अस्पतालों में मरीज इलाज के लिये तरस रहे है, चारों ओर अराजकता एवं अनुशासनहीनता बिखरी है, हर व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी से मुंह छुपा रहा है। गलतियों पर गलतियां और ‘मेरे कहने का मतलब यह नहीं था’ ऐसा कहकर रोज बयान बदले जाते हैं। आश्वासन कब किसने पूरे किए। झूठे मामलों की संख्या न्यायालयों में लाखों की तादाद में है। स्वार्थ के कारण कार्यालयों में फाईलों के अंबार लगे हैं। सड़कें, गलियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। सरकारी खजाने, अब जंगल मंे नहीं, कागजों में लूटे जाते हैं। विकास की राशि अंतिम छोर तक दस प्रतिशत भी नहीं पहुंचती। यहां तक कि हंसी भी नकली, रोना भी नकली, दानदाता भी नकली, भिखारी भी नकली, डाॅक्टर भी नकली, दवा भी नकली, इलाज भी नकली। इन सबके पीछे मनुष्य की दूषित मनोवृत्ति है।
मनुष्य की इस मनोवृत्ति को ही मैं अक्सर अपने लेखन में चर्चा का विषय बनाता रहा हूँ। समस्याओं को उजागर करता हूँ। निराशा और अंधेरा ही मेरे लेखन में अभिव्यक्त होते हैं। क्या आशा और रोशनी का सचमुच अकाल हो गया है? फिर क्यों नहीं अच्छाई एवं रोशनी की बात होती? क्यों नहीं हम नेगेविटी से बाहर आते? सत्य और ईमानदारी से परिचय कराना इतना जटिल क्यों होता जा रहा है? आज का जीवन आशा और निराशा का इतना गाढ़ा मिश्रण है कि उसका नीर-क्षीर करना मुश्किल हो गया है। पर अनुपात तो बदले। आशा विजयी स्तर पर आये, वह दबे नहीं।

आशा की ओर बढ़ना है तो पहले निराशा को रोकना होगा। इस छोटे-से दर्शन वाक्य में मेरी अभिव्यक्ति का आधार छुपा है। मोजार्ट और बीथोवेन का संगीत हो, अजंता के चित्र हों, वाल्ट व्हिटमैन की कविता हो, कालिदास की भव्य कल्पनाएं हों, प्रसाद का उदात्त भाव-जगत हो- सबमें एक आशावादिता घटित हो रही है। एक पल को कल्पना करिए कि ये सब न होते, रंगों-रेखाओं, शब्दों-ध्वनियों का समय और सभ्यता के विस्तार में फैला इतना विशाल चंदोवा न होता, तो हम किस तरह के लोग होते! कितने मशीनी, थके और ऊबे हुए लोग! अपने खोए हुए विश्वास को तलाशने की प्रक्रिया में मानव-जाति ने जो कुछ रचा है, उसी में उसका भविष्य है। यह विश्वास किसी एक देश और समाज का नहीं है। यह समूची मानव-नस्ल की सामूहिक विरासत है। एक व्यक्ति किसी सुंदर पथ पर एक स्वप्न देखता है और वह स्वप्न अपने डैने फैलाता, समय और देशों के पार असंख्य लोगों की जीवनी-शक्ति बन जाता है। मनुष्य में जो कुछ उदात्त है, सुंदर है, सार्थक और रचनामय है, वह सब जीवन दर्शन है। यह दर्शन ऐसे ही हैं जैसे एक सुंदर पुस्तक पर सुंदरतम पंक्तियों को चित्रांकित कर दिया गया। ये रोज-रोज के भाव की ही केन्द्रित अभिव्यक्तियां हैं। कोई एक दिन ही उत्सव नहीं होता। वह तो सिर्फ रोज-रोज के उत्सव की याद दिलाने वाली एक सुनहरी गांठ होता है।

वक्त बदल रहा है और बदलते वक्त के इतिहास पर हमेशा वक्त के कई निशान दिखाई देते हैं- लाल, काले और अनेक रंगों के। इस बार लगा जैसे वक्त ने ज्यादा निशान छोड़े हैं। देश-विदेश में बहुत घटित हुआ है। अनेक राष्ट्र आर्थिक कर्ज में बिखर गये तो अनेक बिखरने की तैयारी में हैं। अच्छा कम, बुरा ज्यादा। यह अनुपात हर दिन बढ़ता जा रहा है। शांति और भलाई के भी बहुत प्रयास हुए है। पर लगता है, अशांति, कष्ट, विपत्तियां, हिंसा, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अन्याय महामारी के रूप में बढ़ रहे हैं। सब घटनाआंे का जिक्र मेरे पृष्ठ के कलेवर में समा ही नहीं सकता।
सबसे बड़ी बात उभरकर आई है कि झांेपड़ी और फुटपाथ के आदमी से लेकर सुपर पावर का नेतृत्व भी आज भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के आतंक से पूरा विश्व त्रस्त है। शीर्ष नेतृत्व एवं प्रशासन में पारदर्शी व्यक्तित्व रहे ही नहीं। सबने राजनीति, कूटनीति के मुखौटे लगा रखे हैं। सही और गलत ही परिभाषा सब अपनी अलग-अलग करते हैं। अपनी बात गिरगिट के रंग की तरह बदलते रहते हैं। कोई देश किसी देश का सच्चा मित्र होने का भरोसा केवल औपचारिक समारोह तक दर्शाता है।

खेल के मैदान से लेकर पार्लियामेंट तक सब जगह अनियमितता एवं भ्रष्टाचार है। गरीब आदमी की जेब से लेकर बैंक के खजानों तक लूट मची हुई है। छोटी से छोटी संस्था से लेकर यू.एन.ओ. तक सभी जगह लाॅबीवाद फैला हुआ है। साधारण कार्यकत्र्ता से लेकर बड़े से बडे़ धार्मिक महंतों तक में राजनीति आ गई है, चारित्रिक दुर्बलताओं के काले धब्बे शर्मसार कर रहे हैं। पंच-पुलिस से लेकर देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक निर्दाेष की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। भगवान की साक्षी से सेवा स्वीकारने वाला डाक्टर भी रोगी से व्यापार करता है। जिस मातृभूमि के आंगन में छोटे से बड़े हुए हैं, उसका भी हित कुछ रुपयो के लालच में बेच देते हैं। पवित्र संविधान की शपथ खाकर कुर्सी पर बैठने वाला करोड़ों देशवासियों के हित से पहले अपने परिवार का हित समझता है। नैतिक मूल्यों की गिरावट की सीमा लांघते ऐसे दृश्य रोज दिखाई देते हंै। इन सब स्थितियों के बावजूद हमें बदलती तारीखों के साथ अपना नजरिया बदलना होगा।

उपनिषदों में कहा गया है कि ”सभी मनुष्य सुखी हों, सभी भय मुक्त हों, सभी एक दूसरे को भाई समान समझें।“ ऐसा ही लक्ष्य नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रतीत हो रहा है और यही उनका मिशन है। इतिहास अक्सर किसी आदमी से ऐसा काम करवा देता है, जिसकी उम्मीद नहीं होती। और जब राष्ट्र की आवश्यकता का प्रतीक कोई आदमी बनता है तब वह नायक नहीं, महानायक बन जाता है। जो खोया है उस पर आंसू न बहाकर प्राप्त उपलब्धियों से विकास के नये रास्ते खोलने हैं। इस बात को अच्छी तरह समझ लेना है कि अच्छाइयां किसी व्यक्ति विशेष की बपौती नहीं होतीं। उसे जीने का सबको समान अधिकार है। स्टीव जाॅब्स ने कहा है कि यह निश्चय करना कि आपको क्या नहीं करना है उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि यह निश्चय करना कि आपको क्या करना है। जरूरत उस संकल्प की है जो अच्छाई को जीने के लिये लिया जाये। भला सूरज के प्रकाश को कौन अपने घर में कैद कर पाया है?

प्रेषक
(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

machli 11 1
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
news 2026 03 08t110307.275
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 07t102305.778
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
pushkar singh dhami 2
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
nikahhh
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
himalayan 0.2 the tehri lake festival
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
char dham
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
add a heading 15
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
pushkar singh dhami holi festival
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
haridwar holi clash
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
untitled design 2026 02 23t131418.124
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
haridwar news
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
rajasthan news 1280 720 86

जयपुर में ‘नकली किन्नरों’ का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल; पुलिस ने 9 जालसाजों को किया गिरफ्तार

March 17, 2026
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
13 37

Fake Registry Case: विक्रेता और खरीदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

January 31, 2026
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026
IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8468 shares
    Share 3387 Tweet 2117
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6671 shares
    Share 2668 Tweet 1668
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5686 shares
    Share 2274 Tweet 1422
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5584 shares
    Share 2234 Tweet 1396
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5484 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.