सत्यम् लाइव, 4 मई 2020, दिल्ली | हृूमेन केयर वेलफेयर के संचालक श्री विजेन्द्र कुमार, जयानन्द एंव संस्थपक सदस्यो श्री विनित कुमार, प्रवेश कुमार, विपिन शर्मा, वरूण चैहान, शुभम, गुलशन शर्मा, ने दिनाॅंक कल 03/04/2020 सम्पूर्ण दिल्ली में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में फूड पैकेट का वितरण किया। जिसमें पानी की बोतल, एक चिप्स का पैकेट, एक मीठा ब्रेड, छाछ ओर एनर्जी ड्रिªंक शामिल था। संस्था के सदस्यों ने अपना काफिला पहले पूर्वी जिले से लेकर उत्तर, पश्चिम एंव अंत में दक्षिण जिले में किया। संस्था के सचिव श्री जयानन्द ने बताया कि आज हमारी भारतीय वायुसेना भी फूल बरसा कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही है उसी मुहिम को आगे बढ़ातें हुए हम भी कोरोना योद्धाआंे का सम्मान करने दिल्ली की सड़कों पर निकले है। संस्था की ओर से सोशल डिस्टेंसिग का भी पूरा ध्यान रखा गया ओर फूड पैकेट देने से पहले कोरोना योद्धाओं के हाथों को भी सेनेटाईज कराया गया। ताकि फूड वितरण के समय कोई भी कोताही न बरती जाय। उन्होने यह भी बताया कि पुलिस बल, प्रशासन, डाॅक्टर, नर्स एव सफाई कर्मचारी इस मुश्किल की घड़ी में अपने परिवारो को छोड़कर हमारी सुरक्षा व्यवस्था में दिन-रात लगे हुए है।
इतना ही नहीं संस्था के सभी सदस्यों ने एक नारा भी दिया कि हम सभी ने ठाना है, कोरोना को भगाना है…..भाग कोरोना भाग।

ये भी पढ़े : फीस पर प्रतिबन्ध नहीं ……. दिल्ली हाईकोर्ट























