नये नियम केे साथ दिल्ली को बहुत कुछ खुुल दिया गया है। अब परिवार एक साथ सफर कर सकेगा और पूरी बाजार पर अब एक साथ खुली मिलेगी। स्कूटर, मोटर साईकिल, स्कूटी पर अब दो सवारी एक साथ आ जा सकेगीं। ऐसेे ही कई नये नियमों केे साथ दिल्ली को पुन: खोलने का प्रथम चरण की घोषणा की गयी है।
सत्यम् लाइव, 1 जून 2020 दिल्ली।। दिल्ली केे मुख्यमंत्री अरिवन्द केजरीवाल ने लॉकडाउन 5 के अर्न्तगत पहले चरण में दिल्ली को खुलने की दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। कुछ निर्णय तो जो केन्द्र सरकार ने लागू किये हैं वही जारी रहेगें। शेष कुछ दिल्ली की समस्याओं को देखते हुए नये नियम जारी कियेे गये हैं। जैसे अब स्कूटर, मोटर साईकिल पर दो सवारी को अनुमति प्रदान कर दी गयी है। ऑटो वालों को अब ये अनुमति होगी कि वो परिवार को एक साथ ले जा सकेगें। हलांकि सप्ताहिक बाजार पर अभी कोई गाइड लाइन्स जारी नही की गयी है परन्तु आड-ईवेन को समाप्त कर पूरी बाजार को एक साथ खुलने की अनुमति दे दी गयी है। दिल्ली की सभी कम्पनियों को खुलने की अनुमति दे दी गयी है। केन्द्र सरकार के आदेशानुसार रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अभी भी आपको घर पर ही रूकनेे को कहा गया है। साथ ही एक सप्ताह के लिये दिल्ली की जनता से ये पूछा है कि क्या बार्डर खुल देने चाहिए। दिल्ली बार्डर विषय के विषय पर बोलते हुए कहा कि यदि ये बार्डर अभी खोल दिये तो दिल्ली देश की राजधानी है और कोई भी इलाज कराने दिल्ली आ सकता है अत: अभी दिल्ली की स्थिति को देखते हुए बार्डर को एक सप्ताह के लिये सील किया जा रहा है।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















