सत्यम् लाइव, 28 जून 2020, दिल्ली।। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया क्षेत्र के विश्व हिन्दु परिषद तथा गौरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। सोशल मीडिया केे अनुसार यह खबर अब चर्चा में आग की तरह फैल गयी है। ये हत्या दिनदहाडे की गयी है साथ ही ये भी सूचना है कि रवि विश्वकर्मा ने शुक्रवाार को ही पुलिस को ज्ञापन देकर ये अवगत कराया था कि उनकी हत्या की जा सकती है और दूसरे ही दिन ये वारदात कर दी जाती है। पुलिस की जॉच की रिर्पोट से ये सामने आया है कि यह हत्या दोनों गुटों के बीच में वर्चस्व की लडाई है। आईजी आशुतोष रॉय के अनुसार पहले रवि आरोपित मुन्ना गुर्जर के साथ काम कर रहे थे। यह पता नहीं चल पाया है कि हाल के दिनों में इन दोनों बीच में क्या हुआ जिसकी वजह से आरोपितों ने रवि की हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब 35 वर्षीय रवि विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ कार से होशंगाबाद से पिपरिया लौट रहे थे। दशा जो भी हो परन्तु भारतीय किसान गौरक्षा दल इस कार्य की निन्दा करता है।
सुनील शुक्ल





















