• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, November 3, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
दिल्ली

एमसीडी के सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 3, 2021
in दिल्ली, राजनीति
5.5k 56
A A
0
एमसीडी के सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

सत्यम् लाइव,3 मार्च, 2021 , दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने सेमीफाइनल कहे जा रहे एमसीडी उपचुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया। एमसीडी की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया। अहम बात यह रही कि आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग की सीट भी भारतीय जनता पार्टी से छीन ली। इसके अलावा, रोहिणी सीट को भी अपने खाते में डाल लिया है। इससे पहले रोहिणी सीट निर्दलीय के पास थी। आम आदमी पार्टी के धमाकेदार प्रदर्शन पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है और लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने को बेताब हैं। अब पूरे देश में दिल्ली के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी समेत अन्य क्षेत्रों में हुए काम की चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जनता ने अरविंद केजरीवाल की 6 साल की राजनीति पर भरोसा जताया है और भाजपा की 15 साल की राजनीति का सूपड़ा साफ किया है। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि एमसीडी उप चुनाव के परिणाम अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर जनता का मूड बता रहे हैं। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली वालों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पहली बार भाजपा को जीरो कर दिया है।

उपचुनाव में धमाकेदार जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उपचुनाव में वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ 62एन से सुनीता मिश्रा, 18 ब्लॉक कल्याणपुरी वार्ड से धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम, वार्ड सीलमपुर 41ई से मोहम्मद इशराक खान, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 8ई से विजय कुमार और वार्ड रोहिणी सी 32एन से राम चंद्र को प्रत्याशी बनाया था। पांचों सीटों पर हुए मतदान की आज सुबह मतगणना हुई। आम आदमी पार्टी शुरूआती दौर से ही चार सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों से आगे रही और दोपहर होते-होते चारों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली। जिसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

शिक्षा क्रांन्ति में नयी शिक्षा, नया बोर्ड ..केजरीवाल

तत्‍व प्रधान मानव शरीर

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए चुनें ये वैकल्पिक रास्ते

ADVERTISEMENT

दिल्ली की जनता अब पूरी तरह से झाड़ू लगाकर भाजपा को नगर निगम से साफ कर देना चाहती है- मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है। इससे यह बात साफ हो गई है कि एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन से अब दिल्ली की जनता बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है कि पूरी तरह से झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से साफ कर दिया जाए। यह चुनाव इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है? जब अगले साल नगर निगम के चुनाव होंगे, तब भी यही स्थिति होगी। भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा और आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के काम करने वाली राजनीति की जीत होगी। उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें मिलना, यह बहुत बड़ी बात है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और दिल्ली के सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने 5 में से 4 सीटें देकर अरविंद केजरीवाल की 6 साल की राजनीति पर भरोसा जताया है और भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की राजनीति का सूपड़ा साफ किया है, जनता का यह एक बहुत बड़ा संदेश है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर दिल्ली की जनता भरोसा करती है। यह जो एमसीडी के पांच सीटों पर उपचुनाव हुए, इस पर भाजपा की तरफ से कहा गया था कि यह सेमीफाइनल है। आज दिल्ली की जनता ने बता दिया कि यह उपचुनाव सेमीफाइनल था, तो फाइनल नतीजा क्या होगा? यह भी जनता ने बता दिया। आम आदमी पार्टी ने यह साबित किया है कि भाजपा का सूपड़ा साफ हो सकता है और भाजपा को भी कांग्रेस की तरह जीरो सीट पर लाया जा सकता है। डिप्टी सीएम ने उपचुनाव जीतने वाले चारों पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि आपके पास एक साल का समय है। आप सभी ऐसा काम करें कि जब आप एक साल बाद लोगों के बीच वोट मांगने जाएं, तो लोग कहें कि आपको तो एक साल पहले ही हमने चुन लिया था, अब आपको वोट मांगने की जरूरत नहीं है।

भाजपा जितना अहंकार करेगी, जनता की तरफ से उतरा ही बड़ा जवाब मिलेगा- गोपाल राय

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री एंव वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि भाजपा वाले सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। वे केवल एक घमंड में हैं कि हम चुनाव जीतेंगे। भारत के इतिहास में भाजपा ने जिस तरह से सड़क पर कील की पट्टियां बिछाईं, वैसी अंग्रेजों के राज में भी नहीं बिछाई गईं थीं। भाजपा को सिर्फ एक घमंड है कि चाहे हम कुछ भी करें, चाहे हम कचरा फैलाएं, दंगे करवाएं, मजदूरों पर लाठियां चलवाएं और चाहे हम किसानों की बातों को अनसुनी कर दें, लेकिन चुनाव हम ही जीतेंगे। दिल्ली वालों को बधाई देना चाहता हूं कि आपने पहली बार भाजपा को जीरो कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो अहंकार में घूम रहे हैं, वे सुन लें कि जनता के हाथ में ताकत है और भाजपा देश में भी जीरो हो सकती है। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी के सेमीफाइनल में जो संदेश दिया है, वह इस बात का भी संदेश है कि हमारे किसानों की मांग को सुनो। अहंकार जितना बड़ा करोगे, जनता की तरफ से उतना ही बड़ा जवाब मिलेगा।

भाजपा ने 15 वर्षों में एमसीडी और दिल्ली की जनता को सिर्फ लूटा है- दुर्गेश पाठक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पांच सीटों पर उपचुनाव कराए गए, जिनमें से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण परिणाम है, क्योंकि अगले साल एमसीडी चुनावों के लिए इसे ‘सेमीफाइनल’ करार दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 15 साल से नगर निगम पर कब्जा कर रखा है। इन 15 वर्षों में एमसीडी और दिल्ली की जनता को इन्होंने सिर्फ लूटा है। हम बार-बार सुनते हैं कि एमसीडी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, पूरी दिल्ली में गंदगी है, जगह-जगह कूड़ा पडा है और एमसीडी में खराब माहौल है। इसके बिल्कुल विपरीत हम अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों को देखते हैं तो केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त पानी और बिजली के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। एमसीडी उप चुनाव के परिणाम अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर जनता का मूड बता रहे हैं।

जनता को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा है- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने चुनाव में सबसे बड़ी बात यह देखी कि दिल्ली की जनता को दो लोगों के उपर भरोसा है। सिर्फ दो ही चीजें हैं, जिस पर दिल्ली की जनता को पिछले सात साल से भरोसा है। एक- हमारे कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ताओं पर लोगों को पूरा भरोसा है। जब आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर हमारा कार्यकर्ता घूमता है और लोगों के घर में जाकर अपनी बात रखता है, तो लोग उसकी बात का यकीन करते हैं। दूसरी बात, हमारे पास तुरूप का इक्का है। अरविंद केजरीवाल के मुंह से निकली हुई बात सब लोग मानते हैं। सौं चीजें हो सकती हैं, लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरते हैं, क्षेत्र में जबरदस्त नकारात्मकता हो, फिर भी अगर अरविंद केजरीवाल अपना रोड शो करते हैं, तो हर बच्चा, बूढ़ा, महिलाएं उन्हें देखने के लिए निकलती है।

आम आदमी पार्टी ने निर्णायक सेमीफाइनल जीता- राघव चड्ढा

आम आमदी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ ने निर्णायक सेमीफाइनल जीत लिया है। 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने में लगभग एक वर्ष है। एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार-विरोधी शासन को समाप्त करने का दिल्लीवासियों के लिए मौका है। राज्य सरकार में केजरीवाल, एमसीडी में केजरीवाल, फिर डबल इंजन की केजरीवाल सरकार चलेगी।

अब दिल्ली की जनता तीनों एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार लाएगी – आतिशी

आम आदमी पार्टी की कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि इस परिणाम ने हमें दिखाया है कि लोग तीनों नगर निकायों में अरविंद केजरीवाल की सरकार चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के चार पार्षद आज चुनाव जीत गए हैं। अब वे अपने वार्डों को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल के काम को लोगों के बीच कोई परिचय की आवश्यकता नहीं है। हर महीने उनके पानी-बिजली के जीरो बिल, बस में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, अन्य चीजों के साथ उन तक यह बात पहुंचती है। दिल्ली को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने का सपना अब लोगों का सपना है। जनता आम आदमी पार्टी के लिए सर्वसम्मति से मतदान करेगी और अरविंद केजरीवाल सरकार को तीनों नगर निगमों में लाएगी।

‘देश में बदलाव का आगाज, आम आदमी पार्टी बन रही विकल्प’

देशभर में आम आदमी पार्टी की जीत का परचम लहरा है। इससे स्पष्ट संदेश मिल रहा है कि देश की राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव का आगाज हो चुका है और देश की जनता कके सामने आम आदमी पार्टी एकमात्र विकल्प बनकर सामने आई है। आम आदमी पार्टी को 11 जिलों में जीत मिली है। विधायक से लेकर पार्षद तक के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 70 में से 62 सीटों पर कब्जा किया और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 50 से अधिक पार्षद हैं। दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भी ‘आप’ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार सीटें जीत ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के 3 राज्यसभा सांसद उच्च सदन में हैं, जो जनता से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को 20 विधायक और एक लोकसभा सांसद दिया है। इसके अलावा पजाब में 62 पार्षद भी हैं। ठीक इसी तरह, उत्तर प्रदेश में 50 पार्षद, महाराष्ट्र में 145 ग्राम पंचायत सदस्य, हिमाचल प्रदेश में 36 ग्राम पंचायत सदस्य, गुजरात में 45 पार्षद, गोवा में एक जिला पंचायत सदस्य, जम्मू-कश्मीर में एक जिला विकास परिषद सदस्य, छत्तीसगढ़ में एक पार्षद, तेलंगाना में एक पार्षद, हरियाणा में एक नगर निगम सदस्य, कर्नाटक में 22 ग्राम पंचायत सदस्य हैं।

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

Participants and speakers at Mental Health Confab 2026, organised by Youth for Mental Health in association with Sangath.
दिल्ली

Mental Health Confab 2026 Brings 1,300 People Together to Promote Youth Mental Well-being

October 29, 2026
5.9k
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश
दिल्ली

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
5.9k
विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
क्राइम

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

October 23, 2026
5.9k
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की चिंता के बीच DMRC चलाएगी 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत
दिल्ली

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की चिंता के बीच DMRC चलाएगी 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

October 22, 2026
5.9k
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मार्गदर्शन में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण वध और श्रीराम के राजतिलक का मंचन
दिल्ली

सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मार्गदर्शन में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण वध और श्रीराम के राजतिलक का मंचन

October 21, 2026
5.9k
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे
क्राइम

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
5.9k
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता
दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहताश नगर के 8 जरूरतमंद मरीजों को दी आर्थिक सहायता

October 17, 2026
5.9k
पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान
क्राइम

पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

October 17, 2026
5.9k
दिवाली तक CBD ग्राउंड में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, व्यापारियों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा
दिल्ली

दिवाली तक CBD ग्राउंड में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, व्यापारियों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा

October 16, 2026
5.9k
राष्ट्रीय एकता मंच के विस्तार को मिलेगी नई गति, डॉ. गौतम नाथ योगी संभालेंगे राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षक का दायित्व
धर्म

राष्ट्रीय एकता मंच के विस्तार को मिलेगी नई गति, डॉ. गौतम नाथ योगी संभालेंगे राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षक का दायित्व

October 11, 2026
5.9k
न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति
दिल्ली

न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति

October 10, 2026
5.9k
Mobile phones recovered by Anand Vihar police in a theft investigation
दिल्ली

आनंद विहार पुलिस ने महिला के घर से बरामद किए 43 मोबाइल फोन, एक महिला गिरफ्तार

October 9, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
राष्ट्रीय एकता मंच ने कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज के समक्ष रखे संगठन के 15 प्रमुख उद्देश्य

राष्ट्रीय एकता मंच ने कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज के समक्ष रखे संगठन के 15 प्रमुख उद्देश्य

October 31, 2026
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में बढ़ाया संगठन का दायरा, अभिषेक सिंह बने महानगर अध्यक्ष

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में बढ़ाया संगठन का दायरा, अभिषेक सिंह बने महानगर अध्यक्ष

October 29, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10967 shares
    Share
    4387
    Tweet 2742
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7219 shares
    Share
    2888
    Tweet 1805
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5736 shares
    Share
    2294
    Tweet 1434
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5499 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.