सत्यम् लाइव, 3 मई 2020, दिल्ली।। लगातार दूसरा चक्रवात ये है जो भारत में प्राकृतिक आपदा के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में बचाव दल ने काफी सराहनीय कार्य करते हुुए, लोगों को सुरक्षित किया परन्तु अपना प्रचण्ड रूप दिखाते हुुुए नारीमन प्वाइंट पर एक पेड को जड से उखाड फेंका है और नुकसान भी जमकर किया है। निसर्ग अब उत्तर-पूर्व महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। अब नासिक, धुले और नंदुरबार जिलों पर असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने जानकारी देते हुए कहा कि निसर्ग के जमीन से टकराने के दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी अब हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवागमन शुरू हो गया है। निसर्ग ने गुजरात के दक्षिणी तट पर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया। तूफान के असर की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण अब मुंबईवासियों के लिए खतरा कम लग रहा है। तूफान के कारण महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है। सीएम ठाकरे ने चक्रवात निसर्ग को लेकर राज्य के लोगों से दो दिन तक घरों के अंदर रहने की अपील की है।
पत्रकार मंसूर आलम





















